बालों की ड्राईनेस, डैंड्रफ और खुजली से पाएं निजात

Date:

मौसम बदल रहा है और इसका मतलब त्वचा में भी बदलाव जरूर होगें। ठंड के मौसम में त्वचा बहुत शुष्क हो सकती है और गर्म मौसम में त्वचा अधिक तैलीय हो सकती है।

गर्मियों में त्वचा और स्कैल्प पर गंदगी और पसीने के कारण उस जगह की ठीक से सफाई करना मुश्किल हो जाता है। इससे क्यूटिकल्स बंद हो सकते हैं और बालों को नुकसान हो सकता है।

स्कैल्प को साफ करने के वैसे तो कई तरीके हैं, लेकिन सबसे अच्छा विकल्प है दही का इस्तेमाल। यहां बताया गया है कि आप इसे कैसे कर सकते हैं: सबसे पहले थोड़ी दही को गर्म पानी के साथ मिलाएं। फिर, इस मिश्रण का इस्तेमाल अपने स्कैल्प को स्क्रब करने के लिए करें। अंत में, अपने स्कैल्प को ठंडे पानी से धो लें।

दही और बेसन

सामग्री

1 कप दही

3 बड़े चम्‍मच बेसन

विधि 

आप दही के साथ बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर आप इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं। आप इसे 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर आप अपने बालों को पहले पानी से अच्छी तरह धो लें। आप अपने बालों को साफ करने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा हर हफ्ते करने से आपके बाल भी मुलायम हो जाएंगे।

दही और एलोवेरा जेल 

सामग्री 

1 कप दही 

3 बड़े चम्‍मच एलोवेरा जेल 

विधि 

अपने स्कैल्प और बालों को साफ करने के लिए दही और एलोवेरा जेल को मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाकर 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने बाल धो लें। यह घरेलू उपाय सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं। इससे आपके स्कैल्प और बाल तो साफ होंगे ही साथ ही वे शाइनी भी दिखेंगे।

दही और नींबू कर रस 

सामग्री 

1 कप दही 

1 बडा चम्‍मच नींबू कर रस 

विधि

आप नींबू के रस और दही से बालों का उपचार कर सकते हैं। इस मिश्रण को अपने बालों में लगाने के बाद आपको इसे एक घंटे के बाद धो लेना चाहिए। अपने स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए आपको यह उपचार सप्ताह में एक बार करना चाहिए। अगर आपके बालों में डैंड्रफ है, तो यह उपचार इससे छुटकारा पाने में मदद करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...