हम सभी के दिल में कही न कही एक बच्चा होता है जो सपनों की दुनिया में जीता है जो कुछ ऐसी जगहों को इमेजिन कर लेता है जो वास्तविक नहीं होती… लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे बताएंगे जो किसी सपने से कम नहीं हैं… और सचमुच में हम उन जगहों पर जा सकते हैं.. उन्हें छू सकते हैं..तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में-
प्रोवेंस, फ्रांस में लैवेंडर के खेत
यह दक्षिणी फ़्रांस के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है और यहां कई लैवेंडर फ़ील्ड हैं जिन्हें आप यहां आने के दौरान देख सकते हैं। यहां की नैुचरल खूबसूरती मेन अट्रेक्शन है। यहां यात्रा करने का सबसे अच्छा समय जून और अगस्त के बीच का है और एल्सा की तरह की स्टोरी की तरह बिल्कुल लगता है।

मोंट सेंट मिशेल, फ्रांस
यह जादुई महल एक द्वीप पर स्थित है, जिसके शीर्ष पर एक ग्रेविटी- डिफाइंग मॉनेस्ट्री भी है, जो यहां का मेन अट्रेक्टशन है। यह मंत्रमुग्ध कर देने वाली खाड़ी में स्थित है, जहां नॉरमैंडी और ब्रिटनी विलीन हो जाते हैं। यहां जाना आपके लिए एकदम नया अनुभव होगा।

नेउशवांस्टीन कैसल, जर्मनी
यह प्रसिद्ध महल जर्मनी के बवेरिया में होहेन्सचवांगौ फुसेन गांव में एक खड़ी पहाड़ी पर स्थित है। राजा लुडविग II के जीवन, जुनून और रहस्यमय मौत के बारे में जानने के लिए आप महल के अंदर 45 मिनट का भ्रमण कर सकते हैं। यह महल डिज्नीलैंड के स्लीपिंग ब्यूटी कैसल की प्रेरणा भी था!

इलियन डोनन कैसल, स्कॉटलैंड
13वीं सदी का यह सुरम्य महल, जो एक द्वीप पर स्थित है, स्कॉटलैंड में सबसे अधिक खींची गई तस्वीरों में से एक है। आप महल के शानदार कमरों में खुद को खो सकते हैं या प्राचीन लड़ाइयों का पता लगा सकते हैं।

सिंट्रा का पेना पैलेस
यह राष्ट्रीय स्मारक, जो UNSECO विश्व धरोहर स्थल भी है, पुर्तगाल के सिंट्रा के रोमांटिक शहर के ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। इसे 19वीं सदी की रोमांटिक वास्तुकला के दुनिया के बेहतरीन उदाहरणों में से एक माना जाता है। आप यहां ख़ूबसूरत लैंडस्केप वाली हरियाली, पेर्गोलस और फाउंटेन देख सकते हैं।
