घर में स्नैक्स बनाने हैं वो भी प्रोटीन से भरपूर और आपको समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्या बनाया जाए कि जो जल्दी तो बने ही साथ में हेल्दी और टेस्टी भी हो तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसे स्नैक्स की रेसिपी जिन्हें बनाकर आप बच्चों और परिवार को खुश कर सकते हैं-
पीनट बटर और केले का सैंडविच
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच पीनट बटर
- 2ब्रेड स्लाइस
- 2 केले
- सूखे मेवे
बनाने का तरीका
- ब्रेड पर पीनट बटर का एक बड़ा चम्मच फैलाएं, फिर केले के स्लाइस और सूखे मेवे रखे।
- मक्खन, घी या तेल के साथ सैंडविच को पकाएं।
- गरम गरम सर्व करें।

चॉकलेट बनाना स्मूदी बाउल
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 3 केला, छीलकर काट लें
- 1 कप दूध
- 2 बड़े चम्मच पीनट बटर
- 2 बड़े चम्मच ओट्स
- 1 बड़ा चम्मच कोकोआ पाउडर
- 4 खजूर, पिटेड और काट लें
- टॉपिंग के लिए
- 4 बड़े चम्मच अखरोट, काट लें
- 1 केला, गोल गोल काट लें
- 1/4 कप वीट ब्रान
- 2 बड़े चम्मच क्रैनबेरी या किशमिश
बनाने का तरीका
- चॉकलेट बनाना स्मूथी बाउल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में केला, दूध, पीनट बटर, ओट्स, कोकोआ पाउडर, खजूर डालकर और प्यूरी बना लें। ध्यान रखें की यह स्मूथी थोड़ी गाढ़ी होनी चाहिए।
- अब इस स्मूथी को एक बाउल में डाल लें. ऊपर से अखरोट, केला, वीट ब्रान फलैक्स, क्रैनबेरी से गार्निश करें और परोसे।
- चॉकलेट बनाना स्मूथी बाउल रेसिपी को सुबह के नाश्ते के लिए बना सकते है।

पनीर वेज पीनट सैंडविच
बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 4 ब्रेड
- 1 ब्रोकली, छोटा काट लें
- 150 ग्राम पनीर, छोटा काट लें
- 4 छोटे चम्मच मूंगफली, छोटा-छोटा पीस लें
- 4 लहसुन काट ले
- 2 बड़े चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- तेल
बनाने का तरीका
- ब्रोकली, पनीर और पीनट सैंडविच रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में ब्रोकली और 1 कप गरम पानी डाले। उसे 10 मिनट के लिए अलग से रख दें।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें लहसुन डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले. अब इसमें ब्रोकली डाले और 2 मिनट तक पका ले।
- अब इसमें क्रम्बल किया हुआ पनीर, नमक, काली मिर्च पाउडर, रेड चिल्ली सॉस और अच्छी तरह से मिला ले।
- पनीर के पकने के बाद, गैस बंद करें और ठंडा होने दें. अब इसमें मूंगफली डालें और अच्छी तरह से मिला ले।
- अब सैंडविच मेकर को पहले से गरम कर लें। अब इसमें ब्रेड के स्लाइस रखें। बिच में पनीर ब्रोकली का मिश्रन रखें और दूसरी ब्रेड से कवर कर ले। बटर लगाएं और दोनों तरफ से सुनहर भूरा होने तक सैंडविच को पका लें।
