वेज क्रिस्पी फ्राइड हनी वॉन्टन
सामग्री
- डार्क सोया
- 2 मिली लाइट सोया
- 2 ग्राम बटर
- 2 ग्राम अदरक
- 25 मिली शहद
- 15 ग्राम गाजर
- स्वादानुसार नमक
- 40 ग्राम बंदगोभी
- 10 ग्राम बीन्स
- 2 ग्राम स्प्रिंग अनियन
- 50 मिली रिफाइन्ड ऑयल
- थोड़ा सा तिल
- हरी धनिया
- 10 ग्राम ब्रॉथ पाउडर
- 8 ग्राम पनीर
- 2 पीस रोल शीट
- स्वादानुसार काली मिर्च
- 10 ग्राम शक्कर
बनाने का तरीका-
सबसे पहले बारीक कटी सब्जियों को उबाल लें और पनीर के साथ अच्छे से फ्राई कर लें। ब्रॉथ के साथ काली मिर्च मिला लें। अब रोल शीट को 8 पीस में काट लें। नींबू, बटर और डार्क सोया में सब्जियों को अच्छे से सॉटे कर लें। वॉन्टन रैपर्स में सॉटेड सब्जियों को स्टफ कर लें। अब पैन में रिफाइन्ड ऑयल डालकर इन्हें मीडियम आंच पर लाइट ब्राउन होने तक पकाते रहें। फिर टिशू पेपर पर निकालें और क्रिस्पी फ्राइड वॉन्टन को तिल और हरी धनिया से गार्निश करें।

पैन फ्राइड चिली पनीर
सामग्री
- एक बड़ा पनीर क्यूब पीसेज में कटा हुआ
- कसे हुए शिमला मिर्च, प्याज और गाजर
- ब्रॉथ पाउडर
- चिली पेस्ट
- ऑइस्टर सॉस
- रेड वाइन
- सेसमे ऑयल
बनाने का तरीका-
सेलेरी और सब्जियों को बारीक काट लें और पनीर के साथ फ्राइंग पैन में अच्छे से फ्राइ करें। इसमें नमक और ब्रॉथ पाउडर के साथ चिली पेस्ट, ऑइस्टर सॉस और रेड वाइन भी डालें। फिर सेसमे ऑयल की कुछ बूंदें डालकर स्प्रिंग अनियन से गार्निश करें।
