आखिर क्यों प्रियंका ने 30 साल की उम्र में फ्रीज कराए थे अपने एग्स

Date:

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनका सिक्का देश और विदेश दोनों ही जगह पर चलता है। वहीं हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड से दूर जाने का सच भी दुनिया के सामने रखा जिसे जानकर सभी हैरान हैं। लेकिन आज एक बार फिर प्रियंका ने अपने निजी जीवन के कुछ पहलुओं को दुनिया से साझा किया है एक पॉडकास्ट के माध्यम से, अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपनी मां की सलाह पर अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। 

प्रियंका बीते साल सेरोगेसी के जरिए बच्ची की मां बनी है। वहीं अभिनेत्री ने खुलासा करते हुए कहा कि, ‘मैंने अपने 30वें साल में ऐसा किया और अपने काम पर ध्यान लगाए रखा। ऐसा करने से मुझे स्वतंत्रता महसूस हुई क्योंकि मैं अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना चाहती थी। इसके साथ ही, मुझे अपने जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला था, जिसके साथ मैं अपनी लाइफ को आगे बढ़ा सकूं। तो सभी तरह की चिंताओं को छोड़कर मैंने अपनी मां की सलाह से अपने एग्स फ्रीज करा दिए थे।’ 

आपको बता दें कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा एक महिला डॉक्टर हैं। अभिनेत्री बोलीं, ‘मेरी मां ने मुझसे ऐसा करने को कहा था। मैं अपने सभी युवा मित्रों को बता दूं कि बायोलॉजिकल क्लॉक सच में है। 35 के बाद गर्भवती होना बहुत कठिन हो जाता है। खासकर उन महिलाओं के साथ जो जीवन भर काम करती रही हैं। लेकिन इस समय विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि अगर आप इसे वहन कर सकते हैं, तो मैं लोगों से कहती हूं कि आप करिए। इसके बाद आप कितने भी लंबे समय तक काम कर सकते हैं, आपके एग्स उसी उम्र के होंगे जब आपने उन्हें फ्रीज कराया था।’

फिलहाल प्रियंका चोपड़ा जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में काम करती नजर आने वाली हैं। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने। अभिनेत्री को सीरीज में रिचर्ड मैडेन के साथ देखा जाएगा। वहीं जल्द ही प्रियंका बॉलीवुड में भी वापसी कर सकती है। फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ प्रियंका भी स्क्रीन साझा करती दिखाई देने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...

सफलता की बाधाएं: महिला उद्यमियों के बारे में रोचक तथ्य

करीब पचास साल पहले अगर किसी ने महिला उद्यमी...

फलियों की कटाई के बजाय, एक दिन चॉकलेट का निर्माण प्रयोगशालाओं में बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा

WWF की रिपोर्ट के अनुसार, कोको की फसल के कारण पश्चिम अफ्रीका, विशेषकर घाना और कोटे डी आइवर में हैरान-जनक वनों की कटाई हो रही है।