परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मोहर

Date:

बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी की खबरें खूब जोर पकड़ रही हैं। फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। वहीं ये दोनों इस दौरान खूब लाइम लाइट बटौर रहे हैं। हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपनी शादी पर चुप्पी साध रखी है लेकिन उनके करीबी सूत्रों मुताबिक इन खबरों में काफी सच्चाई है। इसी कड़ी में अब परिणिती के को-स्टार और सिंगर हार्डी संधू ने भी दोनों की शादी को लेकर बड़ा बयान दे डाला है।

आपको बता दें कि हार्डी संधू और परिणिती ने कोड नेम तिरंगा में साथ में काम किया है। फिलहाल हार्डी संधू अपने गाने ‘याद आती है’के प्रमोशन में बिजी है। वहीं बीते दिन एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी को-स्टार की शादी के बारे में कहा कि वह बहुत खुश है कि परिणीति आखिरकार लाइफ में सेटल होने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कोड नेम तिरंगा की शूटिंग के समय,परिणिती ने शादी के बारे में कहा था कि वो तब शादी करेंगी जब उन्हें सही लड़का मिल जाएगा। हार्डी संधू ने यहां तक पुष्टि की कि उन्होंने परिणीति चोपड़ा से बात की है और उन्हें शादी की बधाई भी दी है।

वैसे तो दोनों की शादी की खबरों ने तब तेजी पकड़ी जब दोनों को साथ में डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया। वहीं बीते दिन दिल्ली में भी परिणिती को एयरपोर्ट से पिक करने राघव पहुंचे थे। वहीं पहली बार साथ नजर आने के बाद लोगों ने राघव से इस बारे में सवाल किया था। उस दौरान राघव ने कहा था कि उनसे राजनीति के सवाल पूछें परिणिती के नहीं। वहीं परिणिती से भी जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए इस सवाल का जवाब नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Parenting Tip: बच्चों के स्कूल जाने में अब नहीं होगी देरी, बस अपना ले ये टिप्स

हर माँ-बाप के लिए सुबह का समय सबसे चुनौतीपूर्ण...

Valentine Special:वैलेंटाइन डे पर इस तरह से खुद को करें खुश

फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। इस...

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...