सलमान की फिल्म में रामचरण को देख खुशी से पागल हुए फैंस

Date:

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान भाई इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके सुर्खियों में छाने का सबसे बड़ा कारण है उनकी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अभी तक एक के बाद एक इस फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं, जो लोगों के बीच खूब पॉपुलर हो रहे हैं। वहीं अब इस फिल्म का चौथा गाना भी रिलीज होने वाला है जिसका टीजर भी आ चुका है।

कुछ सेकेंड के इस टीजर में सालमान प्रॉपर साउथ इंडियन लुक में सुपरस्टार वेंकटेश के साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों सितारों के अलावा फैंस को इसमें एक तीसरे शख्स की भी झलक दिखाई दे रही है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाड़ लग गई है कि ये आरआरआर एक्टर राम चरण हैं। 

दरअसल, कुछ समय पहले ही यह खबर काफी सुर्खियों में आई थी कि किसी का भाई किसी की जान में राम चरण नजर आ सकते हैं। इसी वजह से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि टीजर में दिख रहा मिस्ट्री मैन राम चरण तेजा ही हो सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि येंतम्मा गाना 4 अप्रैल यानि आज रिलीज होने वाला है। इसकी जानकारी खुद सलमान खान ने ये टीजर पोस्ट करते हुए दी है। 

एक्टर के इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”इस गाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मेगास्टार अपना भाईजान।” इसके साथ ही बहुत से यूजर्स कमेंट में फायर इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

इस गाने को विशाल ददलानी और पायल देव ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी दिखाई देने वाले हैं। फिल्म ईद के अवसर पर रिलीज होने वाली है। 

टीजर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

https://www.instagram.com/reel/CqkhZbUozjz/?utm_source=ig_web_copy_link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...