ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानवर सकारात्मकता का प्रतीक माने गए हैं क्योंकि हर जानवर किसी न किसी ग्रह से कनेक्टेड होता है… ऐसे में जानवर की मूर्ति रखने से कई लाभ प्राप्त होते हैं…ऐसे में जानते हैं कि कौन से जानवर की मूर्ति रखना शुभ होता है।
हाथी की मूर्ति
हाथी तेज बुद्धि, बल और सकारात्मकता का प्रतीक होता है। घर में हाथी की मूर्ति रखने से सकारात्मकता का वास होता है और निर्णय लेने का बल मिलता है।

गाय की मूर्ति
गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है और घर में गाय की मूर्ति रखने से सुख, समृद्धि और संपन्नता का वास होता है। संतान का जीवन सुखमय होता है।

चिड़िया की मूर्ति
जोड़े में चिड़ियों की मूर्ति को घर में रखने से वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं, परिवार में आपसी तालमेल में बढ़ोत्तरी होती है और विवाद एवं क्लेश दूर होता है।

हिरन की मूर्ति
हिरन चंचल जीव है लेकिन हर परिस्थिति से जूझने में कुशल होता है। घर में हिरन की मूर्ति रखने से नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।

शेर की मूर्ति
शेर की मूर्ति घर में रखने से व्यक्ति में साहस का संचार होता है, व्यक्ति की निर्णय शक्ति मजबूत होती है और व्यक्तित्व में तेज उत्पन्न होता है।

ऊंट की मूर्ति
ऊंट संघर्ष और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में ऊंट की मूर्ति रखने से सफलता में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।

बंदर की मूर्ति
घर में बंदर की मूर्ति रखने से चतुराई आती है, विपरीत परिस्थिति में भी विवेक बना रहता है और किसी भी नई शुरुआत से धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं।

सांप की मूर्ति
घर में सांप की मूर्ति रखने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती है और व्यक्ति में दृढ़ संकल्प की भावना जागृत होती है। सांप की मूर्ति के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में भी सफलता मिलती है।
