हम सभी किसी न किसी रूप में फल का सेवन करते हैं चाहे वो जूस के रूप में हो या सलाद के रूप में हो…फल हमारे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं लेकिन क्या आपने कभी इंडिया में पाए जाने वाले कुछ अद्भुत फल खाएं हैं जो दिखने में अलग होते हैं साथ ही खाने में भी काफी अलग होते हैं। आपको बता दें कि भारत में कुछ ऐसे फलों की प्रजातियां पाई जाती हैं जो कि दुर्लभ और स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज़्यादा फायदेमंद होते हैं।
स्टार फ्रूट
आम तौर पर भारत में स्टार फ्रूट ‘कामराख’ के नाम से मशहूर है, इस फल की खेती लगभग पूरे भारत में होती है, खासकर दक्षिणी भागों में..साथ ही इस फल का सबसे ज्यादा उत्पादन भी भारत में ही होता है… स्टार फ्रूट हरे और पीले रंग के होते हैं और इनका स्वाद खट्टा होता है इसका अचार भी बनाया जाता है।

लोटका
इस फल की खेती पूर्व और दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में खासकर नीलगिरि पहाड़ियों में होती है. ये एक छोटे आकार का फल होता है. कच्चा होने पर यह काफी खट्टा होता है लेकिन पकने पर ये मीठा हो जाता है। इसका स्वाद कड़वे अंगूर के जैसा होता है।

मैंगोस्टीन
ये फल गुणों का खजाना होता है ये एक भारतीय फल है जो नीलगिरि पहाड़ियों, कन्याकुमारी और केरल में उगाया जाता है ये आकार में छोटा और बैंगनी कलर का होता है। इसका स्वाद आम के जैसा होता है। यह फल थाईलैंड का राष्ट्रीय फल भी है।

तरगोला या ताल
ये फल एक पाम फ्रूट है जो गुच्छों में उगता है। इस नारियल जैसा होता है और बाहर से ये भूरे रंग का दिखता है। इस फल के अंदर का भाग जैली जैसा होता है और ये स्वाद में मीठा होता है।

फालसा
ये फल भारत के कई हिस्सों में मिलता है। इसका टेस्ट वाइन से मिलता जुलता होता है और ये उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के कई हिस्सों में उगता है। ये फल शरीर को ठंडा करता है। इससे शरबत, अचार आदि बनाया जाता है।
