Asha Parekh Unknown Facts: 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख हैं। जिनकी मासूमियत और एक्टिंग पर तो पूरा बॉलीवुड फिदा था। आशा पारेख ने अनेक जाने-माने मशहूर बॉलीवुड एक्टर, धर्मेद्र, जीतेन्द्र और राजेंद्र कुमार के साथ स्क्रीन शेयर की।
कहा जाता है कि आशा को उनका प्यार न मिलने की वजह से वो ताउम्र कुंवारी रहीं। लेकिन उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे अनसुने किस्से हैं जिनके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा।
रिजेक्शन झेली
राजेंद्र कुमार की बिग हिट मूवी ‘गूंज उठी शहनाई’ के लिए पहले आशा पारेख(Asha Parekh) को कास्ट किया गया था। लेकिन 2 दिन की शूटिंग करने के बाद आशा को रिजेक्ट कर दिया गया था।
उनमें स्टार जैसी कोई बात नहीं है ये कहते हुए उनकी जगह हिरोइन अमिता को यह रोल दे दिया गया था। यह मूवी बाद में एक हिट फिल्म साबित हुई।
मिला लीड रोल निभाने का मौका
एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर आशा पारेख ने सबसे पहले नासिर हुसैन की मूवी’ दिल देके देखो’ में काम किया था। जिसमें उनके अपोजिट शम्मी कपूर थे। यह मूवी आशा के 17वें जन्मदिन पर रिलीज की गई थी।
इस हीरो ने छोड़ दी थी शराब
एक बार आशा(Asha Parekh) ने धर्मेंद्र के मुंह से आने वाली शराब की बदबू की शिकायत कर दी थी ऐसा तब हुआ था जब वो ‘आये दिन बहार के’ की शूटिंग कर रही थी।
जिसके बाद धर्मेंद्र ने प्याज खाकर सेट पर आना शुरू कर दिया। लेकिन इसके बावजूद भी आशा की शिकायत यूं ही बनी रही। जिसकी वजह से धर्मेंद्र ने शराब पीनी बिल्कुल बंद कर दी और दोनों अच्छे दोस्त बन गए।
पहली महिला चेयर पर्सन
आशा पारेख(Asha Parekh) पहली भारतीय हिरोइन थीं जिनको 1998 में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टीफिकेशन का चेयर पर्सन घोषित किया गया था। उन्होंने इस पोस्ट पर 4 साल काम किया। आशा एक उम्दा अदाकारा थी।
ऑफर किया रिजेक्ट
जानकारी के लिए बता दें कि आराधना’ फिल्म में वंदना की भूमिका पहले आशा को ऑफर की गई थी। लेकिन आशा एक ओल्ड लेडी की भूमिका नहीं निभाना चाहती थीं। जिसके बाद शर्मिला टैगोर ने इस रोल को निभाया और अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया। साल 2020 में हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था।
अधूरी रह गई प्रेम कहानी
आशा पारेख ने अधूरी प्रेम कहानी के कारण आजीवन शादी ना करने का फैसला किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री उस जमाने के मशहूर निर्देशक नासिर हुसैन के प्यार में थीं। लेकिन नासिर शादीशुदा थे जिसकी वजह से यह रिश्ता किसी मुकाम तक नहीं पहुंच सका।
READ MORE: 4 साल की उम्र से ही बना ली थी सुरों पर पकड़, आज नहीं किसी पहचान के मोहताज
