MUMBAI POPULAR CHURCH : महाराष्ट्र में स्थित मुंबई शहर , जो माया नगरी और सपनों का शहर के नाम से विख्यात है । यह शहर पूरे विश्व में अपने ग्लैमर, आकर्षक जीवनशैली और आधुनिकता के लिए प्रसिद्ध है। मुंबई शहर में गणेश उत्सव, नवरात्रि, क्रिसमस डे या न्यू ईयर जैसे अन्य कई मौके पर दुनिया भर से लोग उमड़ते है और यहाँ की हसीन और मनमोहक जगहों को एक्सप्लोर करते है। गौर करे यदि आगामी फेस्टिवल की ओर तो वो है क्रिसमस। ऐसे में अगर आप लम्बी छुट्टी के लिए प्लान बन रहे है, तो आप मुंबई शहर जा सकते है ,क्योकि क्रिसमस के मौके पर इस शहर में उपस्थित मशहूर चर्च के चलते दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। तो आइये जानते है मुंबई के मशहूर चर्च के नाम –

माउंट मैरी बेसिलिका चर्च
माउंट मैरी बेसिलिका चर्च को मुंबई शहर का सबसे खूबसूरत और चर्चित चर्च मन जाता है। यह चर्च इतना लोकप्रिय है कि क्रिसमस डे के पर लाखों लोग यहाँ आकर प्रार्थना करने और मोमबत्ती जलाने पहुंचते हैं।

सेंट माइकल चर्च
मुंबई शहर का सेंट माइकल चर्च ,जिसका निर्माण करीब 1512-1585 के आसपास में किया गया था। सेंट माइकल चर्च को लेकर एक कहानी है कि यहां कुछ साल पहले ईसा मसीह के हृदय से खून बहते हुए देखा गया था। इस घटना के बाद इस चर्च को लेकर लोगों प्रति और भी अधिक आस्था बढ़ गई।

सेंट पीटर चर्च
सेंट पीटर चर्च मुंबई के प्रमुख चर्चो में से एक है। सेंट पीटर चर्च की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स देखने को मिलती हैं। खासतौर से क्रिसमस डे के दिन इस चर्च के आसपास काफी भीड़ मौजूद रहती है। सेंट पीटर चर्च पार्क के बीचो -बीच मौजूद है, इसलिए इसे शांतिप्रिय स्थान भी माना जाता है।