नवाबों का शहर लखनऊ, जहां आपको तहजीबदार लोगों के अलावा सस्ती दुकानें भी देखने को मिलती है। यहां मौजूद सभी दुकानें काफी पुरानी हैं। यदि आप लखनऊ में खरीदारी करने का मन बना रही हैं तो हम आपके लिए सबसे अच्छे बाजार की जानकारी लेकर आए हैं जहां आप सस्ते में सामान की खरीदारी कर सकती हैं।
लखनऊ के बाजार जहां आप सस्ते में खरीदारी कर सकती हैं–
लखनऊ का हजरतगंज बाजार
- लखनऊ के केंद्र में स्थित हजरतगंज बहुत ही पुराना बाजार है।
- यहां अनेकों शोरूम, सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट्स, लाज इत्यादि है।
- यह बाजार रविवार को बंद रहता है।
- हजरतगंज में ही कुछ दूरी पर महिलाओं के लिए उत्तम बाजार है जो लवलेन के नाम से प्रसिद्ध है।
- यहां महिलाओं के फैशन के अनुसार सभी प्रकार के वस्त्र उपलब्ध हैं। मोलभाव करने वाले लोगों के लिए लवलेन उत्तम है।
- यहां आपको सीजन के हिसाब से कपड़े मिलते हैं ,सर्दियों में सर्दियों के कपड़े गर्मियों में गर्मियों के कपड़े।
- यहां आपको ₹100 से लेकर 1000 – 2000 तक के भी कपड़े मिलते हैं।
समय: सुबह 10:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे
क्या खरीदें: चिकनकारी कुर्ता, कढ़ाई की हुई साड़ियां, गहने, ट्रेंड में चल रहे हैं फैशन की वस्तुएं।

चौक बाजार लखनऊ
- चौक लखनऊ का ऐसा स्थल है जहां रोजाना दुकानदारों की भीड़ होती है।
- चौक हाथ की बनी चिकनकारी कुर्ता के लिए प्रसिद्ध है। यहां बहुत ही खूबसूरत मन को भा देने वाली चिकनकारी कुर्ता और साड़ी मिलती है।
- चौक ड्राई फ्रूटस,ताजे फल, नागरा फुटवियर और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है।
- यदि आप मांसाहारी हैं तो यहां की प्रसिद्ध कबाब और बिरयानी आपके मन को भा जाएगी।
- इत्र प्रसिद्धि में भी चौक अव्वल नंबर पर है।
स्थान: बड़ा इमामबाड़ा के पास चौक स्थित है।
समय: सुबह 11:00 से रात 10:30 बजे तक ; गुरुवार को बंद रहता है।
खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: नागरा फुटवियर, इत्र, चिकनकारी कुर्ता, चिकनकारी साड़ी, बॉल पेंटिंग, हस्तशिल्प इत्यादि।

नखास बाजार
लखनऊ के स्ट्रीट शॉपिंग मे नखास बाजार पीछे रह जाए यह नहीं हो सकता।
- 200 साल पुराना नखास मार्केट बहुत ही प्रसिद्धि का पात्र है ।
- यहां आपको कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक, गहने, लकड़ी के सजावट योग्य वस्तुएं, पालतू जानवर और पक्षी का बेहतरीन बाजार देखने को मिलेगा।
- नखास बाजार में 1200 से अधिक दुकानें है, जिसके कारण यहां सदैव भीड़ बनी रहती है।
- रविवार के दिन बंद रहता है।
- आपको इस बाजार में खाने योग्य भी उचित मनोरम स्नैक्स मिल जाएंगे।
स्थान: नखास, स्टेशन से नखास बाजार की दूरी 3.9 किलोमीटर है।
समय: सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे; हर दिन
खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: लकड़ी की शिल्प, हस्तशिल्प, पालतू जानवर, किराने का सामान, कढ़ाई की हुई साड़ियां।

याहियागंज बाजार लखनऊ
यह एक थोक बाजार है। यहां उपस्थित वस्तु थोक के भाव में मिलती है।
- घर की सजावट और घर के उपयोगी वस्तु के लिए प्रसिद्ध है।
- महिलाओं के कॉस्मेटिक के लिए प्रसिद्ध है।
- महिलाओं की कॉस्मेटिक थोक के भाव में मिलती है अतः यहां महिलाओं का भीङ बना रहता है।
- कांच की बनी वस्तुएं भी यहां मिलते हैं।
- आप अपनी रसोई के सामान को पुनः निर्मित कराने के लिए यहां आ सकते हैं।
- इस थोक बाजार में आपको कई प्रकार के कपड़े थोक के भाव में मिल सकते हैं।
- यहां पर उपस्थित सभी वस्तुएं सस्ते दामों में मिलती हैं।
स्थान: याहियागंज
समय: सुबह 11:00 से रात 10:00 बजे हर दिन।
खरीदने योग्य उत्तम वस्तु: घरेलू सामान ,कॉस्मेटिक, स्टील के बर्तन, खिलौने, थोक वस्त्र इत्यादि।

अमीनाबाद बाजार
- अमीनाबाद मार्केट सबसे ज्यादा व्यस्त और पुराना शॉपिंग हब है।
- यहां आपको कम दाम पर सभी वस्तुएं आसानी से मिल जाएंगे।
- अगर आप मोलभाव करने में एक्सपर्ट हैं तो यह आपके लिए उत्तम मार्केट है।
- यहां आपको घरेलू उपयोगिता से लेकर पुरुष के पहनने योग्य वस्त्र, खाद्य सामग्री, पुस्तकें, आभूषण, हस्तशिल्प हर तरह की वस्तुएं मिल जाएंगी।
स्थान: अमीनाबाद ,स्टेशन से इसकी दूरी 2.0 किलोमीटर है।
समय: सुबह 11:00 से रात 10:30 बजे ; गुरूवार को बंद रहता है।
इसलिए क्यों कि गुरुवार को अन्य जगहों से आए व्यापारी यहां दुकान लगाते हैं।
खरीदने योग्य उत्तम वस्तुएं : चिकन ,मटन ,फीस ,कुर्ता, साड़ी, जूते, आभूषण, शादी में प्रयोग की जाने वाली सभी वस्तुएं, महिलाओं के लिए ड्रेसेस, झुमके, इत्यादि। यह बताना संभव नहीं है कि आप यहां से क्या-क्या खरीदे हैं क्योंकि, यह एक ऐसा बाजार है, जहां आप कि जाते ही आपके जरूरत के सारी चीजें आसानी से सस्ते दामों में मिल जाएंगे।

