बालों का झड़ना है बड़ी समस्या, जानिए, कैसे कर सकती हैं इनकी सुरक्षा ?

Date:

hairfall : बालों का टूटना, झड़ना, असमय सफेद होना और रुखा होने की समस्या, समय के साथ लोगों में काफी सामान्य होती जा रही है। कम उम्र में ही लोग बालों के झड़ने, कमजोर होने के शिकार हो रहे हैं। 30-40 की उम्र तक बालों की संख्या काफी कम हो जाती है, यहां तक कि गंजेपन की दिक्कत भी बढ़ जाती है। झड़ते बालों को रोकने के लिए कई तरह के उपायों को प्रयोग में लाया जाता रहा है। क्या टूटते बालों को रोकने के लिए कोई प्रभावी उपाय है?

जब भी हम अपने किसी दोस्त, सहकर्मी को बालों की झड़ने की समस्या के बारे में बताते हैं तो यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि एक बायोटिन सप्लीमेट्स बालों की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। बायोटिन, विटामिन-बी का ही एक प्रकार है। बायोटिन, केरोटिन नामक एक फाइबर प्रोटीन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये प्रोटीन आपके बालों और नाखूनों के विकास के लिए जरूरी है। शोधकर्ता बताते हैं, बायोटिन के आपके शरीर के लिए कई फायदे हैं। इसकी प्राथमिक भूमिका आपके द्वारा खाए गए भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करना है। कई खाद्य पदार्थों में बायोटिन होता है, जिसका अर्थ है कि, संतुलित आहार का सेवन करने से इसकी पूर्ति आसानी से की जा सकती है। साल 2012 में किए गए एक अध्ययन में, पतले-कमजोर बालों की समस्या से परेशान महिलाओं को 6 महीने के लिए बायोटिन या प्लेसबो दिया गया। जिससे महिलाओं के बालों का विकास, बालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। हालांकि सप्लीमेंट्स में कई और तत्व जैसे जिंक और आयरन भी शामिल थे, ऐसे में अध्ययन के निष्कर्ष कहते हैं कि अकेले बायोटिन को बहुत प्रभावी नहीं माना जा सकता है।

त्वचा रोगों के विशेषज्ञ कहते हैं, बालों के विकास के लिए अकेले बायोटिन सप्लीमेंट्स से फायदा हो सकता है, इसे प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं, लेकिन बालों को झड़ने को रोकने में इससे जरूर लाभ हो सकता है। बाल झड़ने की शिकायत करने वाली 38% महिलाओं में बायोटिन की कमी पाई गई है। अगर आप भी बालों की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, बायोटिन सप्लीमेंट्स सुरक्षित हैं लेकिन कुछ लोगों में इसके साइड इफेक्टस भी हो सकते हैं। बायोटिन की अधिक मात्रा अनिद्रा,अत्यधिक प्यास लगने और पेशाब से संबंधित समस्याओं का कारण बन सकती है। बालों का पतला होना और बालों के विकास की समस्या कभी-कभी बायोटिन की कमी से जुड़ी हो सकती है, इसलिए समस्या के सही निदान के लिए डॉक्टर से जरूर मिलें और उन्हीं की सलाह पर ही बायोटिन सप्लीमेंट्स का सेवन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...