वास्तु शास्त्र: हर व्यक्ति अपने घर के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं। प्रत्येक पेड़-पौधे का अपना-अपना महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को शुभ माना गया है तो वहीं कुछ पौधे अशुभ भी माना गया है। आइए जानते हैं घर में शमी का पौधा लगाना शुभ है या अशुभ। शमी का पौधा शनिदेव को अति प्रिय होता है। शनि दोष दूर करने के लिए घर में शनि का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसके फल, पत्ते, और जड़ को चढ़ाने से शनि देव के प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सकता है।
क्या है पौधे के सूखने का मतलब
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/sookha-shami-1024x576.webp)
शमी के पौधे का सूखना, जीवन में आने वाले कष्टों की ओर इशारा करता है।अगर आपके घर में शमी का पौधा है और वह सूख रहा है तो इसका यह संकेत होता है कि शनि देव आपसे क्रोधित हैं। मान्यता है कि शमी का सूखा हुआ पौधा घर में आर्थिक तंगी लाता है। तथा इससे घर में माता लक्ष्मी का वास नहीं रहता और साथ ही धन की हानि होने लगती है।
पौधे के झुकने का अर्थ
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/jhukna-1024x576.webp)
अगर शमी का पौधा दक्षिण दिशा की ओर झुक जाए तो यह हमारे लिए बहुत ही अशुभ संकेत है। शमी के पौधे का दक्षिण की ओर झुकना संकटों को बढ़ावा देता है। वहीं अगर शमी का पौधा पश्चिम दिशा की ओर झुक जाए तो यह संकेत करता है कि आपको धन या स्वास्थ्य की हानि हो सकती है।
शमी का पौधा किस दिशा में लगाने पर आती है जीवन में ख़ुशहाली
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/01/main-door-final-576x1024.webp)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी के पौधे को घर के मुख्यद्वार पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। शाम के समय शमी के पौधे के सामने दीपक जलाने पर घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कहते हैं , यदि विवाह में बाधा आ रही हो तो शमी के पौधे के पास घी का दीया जलाकर रखना चाहिए।