महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान

Date:

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का दान करेंगे तो आपके लिए बेहद फलदायी होगा।

प्रसाद या पैसे दान करना

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं। और उन्हें प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिर में कुछ ना कुछ सामान अवश्य दान करना चाहिए। इस दान में, मंदिर की कोई सामग्री हो सकती हैं, पैसो का दान हो सकता है या फिर प्रसाद भी चढ़ाया जा सकता है। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य ख़त्म होने लगता हैं।

दूध का दान करना

शिवजी को दूध प्रिय होता हैं इसलिए महाशिवरात्रि के दिन दूध या उससे बनी चीजें दान करना बेहद लाभकारी होता हैं। तो अगर आप भी शिवजी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन दूध का दान अवश्य करें।

दो वस्त्रों का दान करना

ऐसा माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन ‘वस्त्रों का दान’ करने से घर में खुश शांति आती है। इस दान में धोती और दुपट्टा सहित दो वस्त्रों के दान का महत्व है। यह वस्त्र नया और साफ़-सुथरा होना चाहिए।

अन्नदान करना

हिन्दू धर्म में अनाज के दान का काफी महत्व है। अन्नदान में गेहूं, चावल और चीनी का दान करना चाहिए। यह दान संकल्प सहित करने पर मनोवांछित फल प्राप्त होता है। और इसी के साथ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘काले तिल’ का दान संकट और विपदाओं से रक्षा करता है।

पहली रोटी गाय को खिलाना

हिंदू धर्म में गाय को ‘माता’ का रूप कहा जाता है। मान्यता है कि जिस घर में रोज पहली रोटी गाय को खिलाई जाती है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। और याद रहे कि जो रोज सुबह गाय को पहली रोटी दी जाए वह ताजी होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मिलिए 101 वर्षीय फ्रांसीसी योग साधक से जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया

101 वर्षीय योग प्रशिक्षक चार्लोट चोपिन को भारत का...

इतनी बुरी तरह से छुआ गया कि खुद को संभाल नहीं पाई… फिल्म के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़ी ये सुपरस्टार

सुष्मिता सेन हिन्दी सिनेमा की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं,...

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...