हर डिज़ाइन कहता है कुछ ख़ास!

Date:

बनने जा रहीं हैं ब्राइड, तो हाथों में लगाएं इस तरह की मेहंदी

Mehandi Design Tips: जी हाँ ,शादी का सीजन शुरू हो गया है। तो अगर आप भी इस शादी सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं और होने वाले पति के नाम की मेहंदी रचाने वाली हैं या यूं कहें कि आप भी हाथों में ब्राइडल मेहंदी की डिजाइन को लेकर कन्फ्यूज हो रही हैं, तो यहां हम आपके लिए लाएं हैं कुछ खास ब्राइडल मेंहदी डिजाइन।

शादी में दुल्हन की मेहंदी का अपना अलग ही महत्व होता है। ये शृंगार की या सुहाग की निशानी तो होती ही है, साथ ही यह शादी की एक खास ‘रस्म’ भी होती है, और ऐसा भी कहा जाता है कि दुल्हन के हाथो की मेहंदी जितना गहरा रंग लाती है, पति का प्रेम उतना ही गहरा होता है।

1 – दूल्हा-दुल्हन मेहंदी डिज़ाइन

दुल्हन के हाथ में लगी मेंहदी के खास ब्राइडल डिजाइन में से एक है यह डिजाइन। इस डिज़ाइन में हाथों को दो शहनाई, दो कलश, फूल और डिजाइन से खूबसूरत बनाया जाता है। इस डिजाइन में खास तौर पर , एक हाथ में दूल्हा वरमाला लिए और दूसरे हाथ में दुल्हन वरमाला लिए हुए डिजाइन बनाया जाता है। इस मेंहदी डिजाइन को तैयार करने में लगभग ‘तीन’ घंटे का समय लगता है।

2- राधा-कृष्ण मेहंदी डिजाइन

विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्यों में हाथों पर मेहंदी जरूर रचाई जाती है। राधा-कृष्ण मेहंदी डिज़ाइन सबसे पवित्र और शुभ मानी जाती है। और साथ ही यह मेहंदी लगाने से हाथो की खूबसूरती भी बढ़ती है। 

3 – 3डी स्ट्रोक्स मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपने हाथों को फूलों से सजाना चाहती हैं, तो आप ‘3डी लुक’ के साथ फ्लोरल डिज़ाइन की मेहंदी लगवा सकती हैं। यह हाथों पर काफी खूबसूरत लगती है। इस मेहंदी को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप फूलों और पत्तियों को मिक्स करके हाथों पर 3डी मेहंदी डिज़ाइन बनवा सकती हैं।

4 – स्क्वायर मेहंदी डिजाइन

स्क्वायर मेहंदी डिजाइन बनाने में भी सिंपल होती है और यह दुल्हन के हाथों को चारचांद लगा देती है। जो लोग आजकल ज्यादा भरी हुई मेहंदी लगवाना पसंद नहीं करते हैं,  उनके लिए ये डिजाइन परफेक्ट है। लम्बे और गोरे हाथों में ये डिजाइन बहुत ही प्यारी लगती है।    

5 – बैकहैंड मेहंदी डिज़ाइन

अगर आपको बैकहैंड पर मेहंदी का डिजाइन लगावाना है। वो भी भरकर, तो इसके लिए आप इस डिजाइन को लगवा सकती हैं। इस डिज़ाइन से आपकी मेहंदी बेहद खूबसूरत लगकर रेडी हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मिलिए 101 वर्षीय फ्रांसीसी योग साधक से जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया

101 वर्षीय योग प्रशिक्षक चार्लोट चोपिन को भारत का...

इतनी बुरी तरह से छुआ गया कि खुद को संभाल नहीं पाई… फिल्म के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़ी ये सुपरस्टार

सुष्मिता सेन हिन्दी सिनेमा की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं,...

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...