घूमने का शौक किसको नहीं होता है। घुमक्कड़ लोग पूरी दुनिया की सैर करना चाहते हैं। वैसे तो भारत में तकरीबन हर कोई विदेश जाने की ख्वाहिश रखता है और वहां के खूबसूरत नजारों को देखना चाहता है लेकिन पैसों की कमी और विदेश जाने के लिए जरूरी कागजातों व पासपोर्ट के बिना उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। लेकिन क्या आप ये बात जानते है कि कई ऐसे देश भी हैं, जहां भारतीयों को जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। इन देशों को घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। जितने पैसे आप भारत के किसी पर्यटन स्थल को घूमने के लिए खर्च कर सकते हैं, उतने ही पैसों में बिना वीजा आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय कम पैसों में बिना वीजा किन-2 देशों की सैर कर सकते हैं।
मकाऊ
दक्षिण चीन के पास स्थित एक छोटा सा देश मकाऊ जिसकी यात्रा के लिए भारतीयों को वीजा की आवश्यकता नहीं होती। यह जगह भारतीय पर्यटकों के बीच बहुत मशहूर है। यहां आप मकाऊ टावर, सेनादो स्क्वायर, मकाऊ म्यूजियम और कैथेड्रल जैसी सुंदर जगहें घूम सकते हैं। यहां की नाइट लाइफ भी आपको रोमांचित कर देगी। बिना वीजा मकाऊ में आप 30 दिनों तक रह सकते हैं।

श्रीलंका
श्रीलंका भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। श्रीलंका में आप कोलोंबो, कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला, रामायण कनेक्शन, कतरगामा, ग्रीन पाथ ओवर व्यू और आठवां अजूबा कहा जाने वाला सिगरिया घूम सकते हैं। भारत से श्रीलंका की दूरी भी मात्र तीन घंटे के सफर की है। बिना वीजा आप श्रीलंका घूमने जा सकते हैं।

भूटान
वैसे तो भूटान को दुनिया के सबसे गरीब देशों में गिना जाता है लेकिन यहां की सुंदरता किसी मामले में कम नहीं। शांत माहौल के बीच आप बिना किसी वीजा भूटान जा सकते हैं और यहां के आकर्षक जगहों का भ्रमण कर सकते हैं।

मालदीव
मालदीव द्वीपों का देश है, जो एक पर्यटन देश के तौर पर भी मशहूर है। बिना वीजा के भारतीय यहां 30 दिन तक रह सकते हैं। समुद्र किनारे आराम से वक्त बिताने के साथ ही आप शॉपिंग, रेस्तरां,और खूबसूरत नजारों का लुत्फ आप मालदी से सफर के दौरान ले सकते हैं।

नेपाल
हिमालय की गोद में बसे इस देश में घूमने के लिए भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं होती। आप काठमांडू, पशुपतिनाथ मंदिर, यहां की खूबसूरत पहाड़ियां घूमने के साथ ही शॉपिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
