
ठंडाई फिरनी रेसिपी: कोई भी त्यौहार कुछ डिलाइट स्वीट के बिना पूरा नहीं होता है, और होली की तो अलग ही बात है। गुजिया से लेकर खीर तक, होली पर बनाने के लिए मीठे व्यंजनों की कोई कमी नहीं है। ऐसे में यह ठंडाई फ़िरनी एकदम फ्रेश ट्रीट है जो होली की पसंदीदा ठंडाई और क्लासिक इंडियन मिठाई फिरनी को एक साथ लाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं होली पर ये खास डिश..

आपको बता दें कि फ़िरनी एक स्वादिष्ट स्वीट है। जिसे आमतौर पर चावल या चावल के आटे के साथ दूध में उबाला जाता है, जिसमें नट्स और मसाले भी डाले जाते हैं। यह रेसिपी क्रीमी और गाढ़ी होती है। इस प्रकार यह होली और यहां तक कि गर्मियों के मौसम के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस होली आप इस डिश को ट्राई कर सकते हैं।
ठंडाई फिरनी बनाने की विधि

ठंडाई फिरनी बनाने के लिए आप एक भारी पैन में दूध उबालें। जब एक बार यह उबलने लगे तो पैन में हरी इलायची डालें। इसी बीच, भिगोए हुए चावल लें और थोड़े से पानी में पीस लें। अब इस उबलते दूध में चीनी, ठंडाई मसाला, केसर दूध और पिसे हुए चावल डालें और मिश्रण गाढ़ा होने तक हिलाएं। दूध के गाढ़ा हो जाने पर गैस बंद कर दें और फिरनी को ठंडा करें। अब कटे हुए नट्स से गार्निश करके ठंडाई सर्व करें। आप यह टेस्टी और क्रीमी डिलाइट ट्रीट होली पर ट्राई कर सकती हैं।
