
Acne Porne: चेहरे पर एक्ने या पिंपल्स अक्सर महिलाओं को परेशान करते हैं। इसके पीछे गलत खान-पान, हार्मोनल इंबैलेंस, स्किन केयर रूटीन का सही न होना, ऑयली स्किन और जीन्स समेत कई कारण जिम्मेदार हैं। कुछ महिलाओं को पिंपल्स बहुत परेशान करते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं को पिंपल्स की दिक्कत नहीं होती है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। पिंपल्स को रोकने के लिए खान-पान का सही होना बहुत जरूरी है।
Vitamin A

विटामिन ए एक एंटीऑक्सीडेंट है जो रेटिनोइड्स नामक वर्ग से संबंधित है। विटामिन ए में सूजन-रोधी गुण होते हैं और यह छिद्रों के अंदर और बाहर दोनों जगह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के लिए आवश्यक है। मृत त्वचा कोशिकाएं और अतिरिक्त त्वचा तेल अक्सर मुँहासे में विकसित होते हैं।
Vitamin C

विटामिन सी न केवल हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि यह एक अच्छा एंटी-ऑक्सीडेंट भी है। यह स्किन में कोलेजन प्रोटीन को बनाने में मदद करता है। कोलेजन, स्किन में लचीलापन बनाए रखने और स्किन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। यह एक्ने को भी रोकता है।
Vitamin D

विटामिन डी की भूमिकाओं में से एक शरीर को कीटाणुओं और संक्रमण से लड़ने में मदद करना है। विटामिन डी त्वचा पर मुँहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया के प्रभाव को रोकता है।
Vitamin E

विटामिन-ई से भरपूर डाइट,एक्ने को दूर करने के लिए फायदेमंद है। इसका उपयोग कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। यह स्किन को हेल्दी बनाता है और कील-मुहांसो को दूर करता है। ब्रोकली, बादाम, मूंगफली और सूरजमुखी के बीज, विटामिन-ई से भरपूर होते हैं।
