
Fatty Liver: अपनी व्यस्त जीवनशैली के कारण हम अक्सर ही अपनी सेहत का ख्याल रखना भूल जाते हैं. ऐसे में कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हमें घेरने लगती हैं और इन्हीं में से एक है फैटी लिवर की दिक्कत. फैटी लिवर को लेकर अक्सर कहा जाता है कि यह एल्कोहल के सेवन से ही होता है लेकिन फैटी लिवर खराब खानपान के कारण भी हो सकता है. वर्तमान में मोटापे से परेशान और बहुत देर तक बैठकर काम करने वाले लोगों में फैटी लिवर के बढ़ते मामले देखे जा रहे हैं. ऐसे में किस तरह इस दिक्कत को कम किया जा सकता है और खानपान कैसा होना चाहिए. आज हम आपको बताते है।
जामुन

लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपने नाश्ते में कम से कम एक मुट्ठी ताजा जामुन शामिल करें. वे एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं, जो लिवर को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं. इनमें कैलोरी और फैट भी कम होती है.
हरे पत्ते वाली सब्जियां

आपके आहार में अगला भोजन कुछ हरा होना चाहिए। जब लीवर के कार्यों को प्रबंधित करने की बात आती है, तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका आहार हरी पत्तेदार सब्जियों से भरपूर हो। वे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत हैं। इनमें कैलोरी और वसा भी कम होती है.
एवोकाडो

एवोकाडो में अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है. इसके अलावा यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी एक बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है. इसे खाने से फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा मिलता है और यह डैमेज लिवर को भी रिपेयर करता है.
ओट्स

ओट्स में डाइट्री फाइबर पाया जाता है. इसके खाने से आप लंबे समय तक फुल रहते हैं. इसमें लो फैट और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है. इसे खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती हैं.
लहसुन

लहसुन फैटी लिवर की समस्या से निजात पाने के लिए लहसुन काफी फायदेमंद साबित होता है. इसके अलावा लहसुन वजन कम करने के लिए भी ये काफी फायदेमंद माना जाता हैं.
