![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/04/pic-1-42.webp)
Akshay Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया का हिंदू धर्म में काफी अधिक महत्व है। अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी की खरीदारी के साथ ही किसी कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, ऐसे कई लोग हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की खरीददारी नहीं कर पाते।
ऐसे में आइये हम आपको कुछ ऐसी शुभ वस्तुओं के बार में बताते हैं, जिनको अक्षय तृतीया के दिन खरीदने से सोने-चांदी की खरीदी जैसे शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे माता लक्ष्मी और श्रीहरि की कृपा जातक पर बनी रहती है। साथ ही घर की आर्थिक तंगी दूर होने के साथ सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होती है।
अक्षय तृतीया के दिन खरीदें श्रीयंत्र
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/04/19_04_2023-shree_yantra_astro-1024x576.webp)
अक्षय तृतीया के दिन श्रीयंत्र खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन श्रीयंत्र खरीदने के बाद घर के पूजा स्थल पर जरूर रखें। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
अक्षय तृतीया के दिन ख़रीदे मटका
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/04/clay-pot.webp)
अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी का भी मटका खरीदा जाता है, लेकिन अगर आप सोना-चांदी का मटका न खरीद पाएं तो मिट्टी का मटका खरीद कर घर ले आएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में सुख-समृद्धि का भी वास होगा।
अक्षय तृतीया के दिन खरीदें पीली सरसों
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/04/24_12_2022-yello_musard_benefits_23269796-1024x576.webp)
अक्षय तृतीया के दिन पीली सरसों खरीदना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप पीली सरसों खरीदते हैं, तो विवाह में चल रही परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। साथ ही सरसों का पीला रंग भगवान विष्णु, कुबेर देव और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन सरसों खरीदने से धन-धान्य में भी वृद्धि होती है।
दक्षिणावर्ती शंख
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/04/maharashtra-times-91098958.webp)
अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। इस दिन अगर आप दक्षिणावर्ती शंख लाकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करते हैं तो भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है।
कौड़ी
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2024/04/9-1024x669.webp)
अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन बाजार से कौड़ी खरीद कर माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और दूसरे दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक उन्नति होगी साथ ही घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है।