
अधिकतर महिलाओं को डार्क अंडरआर्म्स का सामना करना पड़ता है और इसके चलते वे मनचाहे कपड़े पहनने भी नहीं पहन पाती हैं। दरअसल, अंडरआर्म्स हेयर रिमूव करने के लिए महिलाएं कई तरह के केमिकल्स का उपयोग करती है। जिससे स्किन टैन हो जाती है। अब स्लीवलैस कपड़े पहनने की चाहत में महिलाएं कई तरीकों को अपनाती हैं। अगर आप भी अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करना चाहती है, तो इन घरेलु उपायों को जानिए ,
नींबू का रस

1 चम्मच नींबू के रस में शहद मिलाएं। अब इस घोल को अंडरआर्म्स पर ब्रश की मदद से लगा ले। इससे स्किन का कालापन दूर होने लगता है। साथ ही रंग में भी निखार दिखने लगता है। इसके अलावा नींबू को दो भागों में काटकर एक भाग को अंडरआर्म्स पर कुछ देर रब करने से स्किन पर जमा डेड स्किन सेल्स अपने आप निकलने लगते हैं।
बेसन

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन को चेहरे पर लगाया जाता है। इससे स्किन पर जमा गंदगी दूर होती है और त्वचा भी चमकदार होती है। इसे अंडरआर्म्स पर लगाने के लिए दो चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें एलोवेरा जेल को एड करके अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगे रहने दें और फिर पानी से धो दें।
आलू

आलू में विटामिन्स, मिनरल्स, जिंक और आयरन मौजूद होता है। जो स्किन पर मौजूद दाग धब्बों को दूर करता है। ऐसे में स्किन को हेल्दी और साफ़ बनाए रखने के लिए आलू के स्लाइज़ पर एक चुटकी हल्दी लगाकर अंडरआर्म्स पर रगड़े। 3 से 5 मिनट तक रगड़ने के बाद पानी से स्किन को धो लें। इससे आलू में मौजूद तत्व जिद्दी दाग और कालेपन को आसानी से दूर कर देते है।
बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा अंडरआर्म्स को हल्का करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें, अब इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार अंडरआर्म्स पर लगाकर रब करें। पेस्ट लगाने के कुछ देर बाद इसे धो लें।
नारियल का तेल
नारियल तेल को काफी फायदेमंद माना जाता है, इसमें नेचुरल स्किन लाइटनिंग एजेंट और विटामिन E होता है। अब बस नारियल के तेल से रोजाना अपने अंडरआर्म्स की मालिश करें और इसे पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें।
