परेश रावल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। परेश रावल भारत के मंझे हुए अभिनेताओं में से एक है, उन्होंने दर्शकों को हेरा फेरी के बाबूराव गणपतराव आप्टे से कभी हसाया है, ओह माय गॉड में कांजी लालजी मेहता बनकर जागरूक किया है तो कभी राम लखन में खलनायक का किरदार निभाया है तो वहीं मालामाल वीकली में लोगों को अमीर बनाया है। उन्होंने लगभग अपने हर रोल से सभी का दिल जीत लिया है। वह पद्मश्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवार्ड्स जैसे कई सारे सम्मानों से नवाजे जा चुके है। आइये जानते है उनकी शुरुआती ज़िन्दगी के बारे में,
परेश रावल का जन्म 30 मई 1950 को महाराष्ट्र में हुआ था। वे एक गुजराती ब्राह्मण परिवार से थे , परेश रावल के पिता का नाम दह्याल रावल और माता का नाम धनलक्ष्मी है। जब परेश बहुत छोटे थे तब उनके पिता दह्यालाल रावल मुंबई शिफ्ट हो गए और परेश ने अपनी पढाई मुंबई से ही पूरी की। उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से सिविल इंजीनियरिंग की है।
1979 मिस इंडिया को शादी के लिए मनाया
बता दें, परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत एक्ट्रेस और मिस इंडिया रह चुकी हैं। वे साल 1979 में मिस इंडिया का ख़िताब जीती ,लेकिन परेश रावल और स्वरूप संपत की पहली मुलाकात उससे पहले ही साल 1975 में एक फंक्शन में हो चुकी थी। परेश रावल ने बताया कि पहली मुलाकात में ही वे स्वरूप को दिल दे बैठे थे। उन्होंने स्वरूप सम्पत से ही शादी करने का मन बना लिया था। काफी मशक्कत के बाद साल 1987 में 12 साल साथ में रहने के बाद परेश रावल ने स्वरूप संपत से शादी कर ली।
परेश रावल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में गुजराती फिल्म ‘Naseeb Ni Balihari’ से की थी। परेश रावल ने साल 1984 में ‘होली’ नाम की फिल्म में सहायक की भूमिका निभाई थी।
हिंदी के अलावा परेश रावल ने गुजराती, तेलुगु, अंग्रेजी और मराठी फिल्मों में भी काम किया हैं। उन्होंने अपने करियर में अंदाज़ अपना अपना, चाची 420, हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, हंगामा, दीवाने हुए पागल, गरम मसाला, फिर हेरा फेरी, गोलमाल: फन अनलिमिटेड, भागम भाग, भूल भुलैया, वेलकम, ओह माय गॉड! सहित तमाम हिट फिल्मों में काम किया है।