‘खूनी नाला’ की डरावनी कहानी सुन दहल जाएगा दिल….भूलकर भी ना जाए यहां !

Date:

अगर आपसे ये सवाल हो कि देश की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है? तब आपका जवाब क्या होगा। शायद बिना ज्यादा समय लिए आप जम्मू कश्मीर ही कहेंगे, क्योंकि यही वो जगह है जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है। लेकिन अगर हम कहें धरती के स्वर्ग में खुनी नाला भी है? तब आप क्या कहेंगे, जरूर देखने जाएंगे, पर कहते हैं यहां ना ही जाए तो बढ़िया है। चलिए आपको बताते हैं इस जगह की कहानी….

कैसे पड़ा ‘खुनी नाला’ नाम

कहते हैं कि जब इस सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा था, तब अचानक से सुरंग का एक हिस्सा गिर गया और एक हिस्सा गिरने से कई लोग घायल हो गए थे और कुछ की मृत्यु भी हो गई थी। इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि ये दैवीय शक्ति का प्रकोप था, जिस वजह से इतने लोग मर गए। इसके बाद से इस जगह का नाम ‘खूनी नाला’ पड़ गया।

क्या है डरावनी कहानी

खुनी नाला को लेकर कई डरावनी कहानी हैं, लोग कहते हैं इस सुरंग में किसी दैवीय महिला का हाथ है। उसी महिला की वजह से नाला में बार-बार कई घटनाएं हुई, कई लोगों का मानना है कि सूरज के ढलते ही एक काली साड़ी पहने महिला नाले के पास भटकती रहती है। कई बार तो उसे किसी बच्चे के साथ भी देखा गया है।

गर्भवती महिला की हुई थी मौत


कहा जाता है कि यहां एक गर्भवती महिला की मौत हुई थी। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस महिला ने खुद यहां आकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसा कहा जाता है महिला और उसके बच्चे यहां भटकते रहते हैं। कुछ लोगो का कहना है कि महिला और उसके बच्चे उसे रास्ते से भटका देते हैं जिससे आए दिन यहां लोगों की जान जाती रहती है।

क्यों किया गया खुनी नाले का निर्माण

आप भी सोच रहे होंगे आखिर इसका निर्माण ही क्यों किया जा रहा था, तो बता दें, ये रेलवे नेटवर्क के अंदर आता है, बनिहाल जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक रूट है, जिसे रेलवे के लिए सुरंग के रूप में इसे बनाया जा रहा था। कहते हैं कि शुरूआती दिनों में यहां काम चला, लेकिन अचानक इस घटना के बाद काम को रोक दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...