आज यानि 8 जनवरी को कन्नड़ एक्टर सुपर स्टार यश अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश ने बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम बनाया। तो चलिए जानते हैं यश से जुड़े अनसुने किस्से-
1. यश का वास्तविक नाम “नवीन कुमार गौड़” है।
2. यश का जन्म 8 जनवरी 1986 में कर्नाटका के हसन जिले में मिडिल क्लास परिवार में हुआ था।
3. यश के पिता अरुण कुमार बस चलाया करते थे और उनकी माता का “पुष्पा बाई” हाउसवाइफ है। इसके साथ ही उनकी छोटी बहन भी है जिसका नाम नंदनी है।

4. यश बचपन से ही मैसूर में पले-बढ़े। उन्होंने अपनी पढ़ाई मैसूर के महाजन एजुकेशन सोसायटी से पूरी की। वे अपने स्कूल के ड्रामा कंपटीशन में हमेशा भाग लिया करते थे।
5. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से स्कूल की छुट्टियों में यश डिलीवरी बॉय का काम किया करते थे।
6. जब यश एक्टर बनने आए तब उनके पास केवल 300₹ थे और वह बेंगलुरु में किसी को नहीं जानते थे और वह जगह-जगह अपना ऑडिशन देने के लिए जाया करते थे।

7. यश ने कई सालों तक बैकग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म और टीवी सीरियल में काम किया है।
8. यश ने कन्नड़ टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी जिसका नाम “नंदा गोकुला” था और इसे “अशोक कश्यप” ने डायरेक्ट किया था।
9. यश की सुपरहिट फिल्मों में ड्रामा, गुगली, मिस्टर और मिसेज राम चारी आदि सुमार हैं लेकिन इनके करियर में उछाल तब आया जब 2018 में इनकी फिल्म KGF Chapter 1 रिलीज हुई जिसको लोगों ने बेहद पसंद किया और इसके बाद यश की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक बढ़ गई।
10.अब की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि जिस दिन KGF Chapter 2 रिलीज होना था उस दिन लोगों ने प्रधानमंत्री से चिट्ठी लिखकर 1 दिन की सरकारी छुट्टी देने तक की मांग की थी।
