कौन हैं शीतल देवी, जिन्होंने बिना हाथ के तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक ?

Date:

जम्मू कश्मीर की रहने वाली धनुर्धर शीतल देवी ने एशियाई पैरा खेल 2023 में कमाल कर दिखाया। 16 साल की इस खिलाड़ी ने दोनों बाजुएं न होने के बाद भी छाती के सहारे दांतो और पैर से तीरंदाजी करने वाली इस खिलाड़ी ने एक ही संस्करण में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। इस खिलाड़ी ने महिलाओं की युगल स्पर्धा में रजत पदक भी जीता है। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गयी हैं।

शीतल को जन्म से ही ‘फोकोमेलिया’ नाम की बीमारी है। इस बीमारी में अंग का विकास नहीं होता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, वह धनुष ठीक से उठा नहीं पाती थीं, लेकिन कुछ महीने उन्होंने लगातार अभ्यास किया और इसके बाद यह उनके लिए आसान हो गया। शीतल बताती हैं कि जब लोगों को पता चलता था कि उनके हाथ नहीं हैं तो उनके चेहरे के भाव बदल जाते थे, इसके बावजूद उनके घरवालों ने पूरा साथ दिया।

शीतल का अगला लक्ष्य पेरिस पैरालम्पिक में देश के लिए शीर्ष स्थान हासिल करना है। पैर से तीर चलाकर पदक जीतने वाली विश्व की पहली महिला बनने के बाद, शीतल अब पैरा विश्व तीरंदाजी रैंकिंग के महिला कंपाउंड ओपन वर्ग में शीर्ष तीरंदाज बन गई हैं। नई दिल्ली में ‘बीइंग यू’ किताब के कवर लॉन्च के मौके पर, शीतल ने बताया कि वह पैरालम्पिक में पदक जीतने के लिए पुरजोर अभ्यास कर रही हैं। उनकी यह सफलता उन्हें और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित कर रही है। शीतल का यह सफर संघर्ष और दृढ़ संकल्प की मिसाल है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...