हाथों की लकीरें समय-समय पर बदलती रहती है, जिस समय ये रेखाएं त्रिशूल का आकार बनाती है उस समय आपके जीवन पर ऐसे बदलाव आते हैं जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आइए जानते हैं त्रिशूल का आकार हाथ के किस हिस्से पर बन रहा है और उसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव है,
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा पर ‘त्रिशूल’ का निशान होता है, उन्हें महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे लोगों को जीवन में मन मुताबिक सफलता प्राप्त होती है। ये लोग जिंदगी में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। अगर आपकी हथेली में त्रिशूल का निशान है, तो जीवनभर भोलेनाथ की कृपा आप पर बनी रहेगी।
जिन लोगों की हथेली में अर्धचंद्र का चिन्ह बना होता है, तो भोलेनाथ की कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं यथाशीघ्र पूर्ण हो जाती हैं। देवों के देव महादेव, चंद्रमा को अपने सिर पर धारण किए हैं। चंद्रमा, मन का कारक होता है। कहते हैं कुंडली में चंद्रमा मजबूत होने से खूबसूरत जीवनसाथी का योग भी प्राप्त होता है।
हथेली में पालकी का निशान होना भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर आपकी हथेली में भी पालकी का निशान है, तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। आप को शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त है। उनकी कृपा से आपको जीवन में किसी चीज की कभी कोई कमी नहीं रहेगी। ऐसे लोगों को शिवजी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति कीपालकी का निशान होता है, वे बहुत किस्मत वाले हैं और मेहनत से अच्छा बिजनस खड़ा करते हैं। ऐसे व्यक्ति का स्वभाव काफी मिलनसार होता है और ऐसे लोग सभी को साथ लेकर चलने वाले होते हैं। परिवार में हर किसी की जरूरत का पूरा ध्यान रखते हैं और काफी धार्मिक होते हैं।