अक्सर जब हम बोलते हैं तो लोगों का ध्यान सबसे पहले हमारे सामने वाले दांतों पर जाता है। दांत हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। दांत हमारी मुस्कुराहट को और भी अधिक आकर्षक बनाते हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या तब उत्पन्न होती है जब आपके दांत पीले हों और आप इस कारण से किसी के सामने खुलकर हंस भी ना सकें।
पीले दांतों के कारण हमें कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब आपको पीले दांतों के कारण परेशान होने की जरूरत नही है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कुछ उपाय जिससे आपके दांतों का पीलापन पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

दांत पीले का कारण
आइए सबसे पहले हम ये जानने की कोशिश करें कि दांत में पीलापन किस वजह से आता है। दरअसल, दांतों में पीलेपन के कई कारण होते हैं जैसे स्मोकिंग, बेकार ओरल हाइजीन, जेनेटिक या फिर आपकी डाइट।
दांतो का पीलापन इन उपायों से करें दूर
नमक और सरसों का तेल
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए नमक और सरसों के तेल के इस्तेमाल का नुस्खा बहुत पुराना और कारगर है। इसके लिए आधे चम्मच नमक में कुछ बूंदें सरसों के तेल की मिलाएं। अब इस मिश्रण से अपने दांतों पर धीरे-धीरे मसाज करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार करें। ऐसा करने से करने से आपको फर्क नजर आएगा।

बेकिंग सोडा
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए एक चुटकी बेकिंग सोडे को टूथपेस्ट के ऊपर डालकर ब्रश करें। इससे दांतों पर जमी पीली परत हट जाती है। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक से दो बार कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी खाने के अलावा दांतों का पीलापन दूर करने के भी काम आती है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी को पिचका कर दांतों पर रगड़ें। ब्रश का इस्तेमाल कर दांतों को साफ करें। इस प्रक्रिया के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करना न भूलें।

नींबू और संतरे के छिलके
दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए आप नींबू और संतरे के छिलके चबाएं या फिर उन्हें दांतों पर रगड़ें। यह प्रक्रिया आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
नीम की दातुन
दांतों की सफाई के लिए नीम की दातुन से अच्छा कोई ऑप्सन नहीं है। प्रतिदिन नीम की दातुन का उपयोग करने से एक हफ्ते में ही आपके दांत चमकदार दिखने लगेंगे।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग दांतों का पीलापन दूर करने के लिए काफी कारगर है। इसके लिए पानी और विनेगर को समान मात्रा में मिलाकर कुल्ला करें। इससे दांतों का पीलापन दूर होगा।
संतरे के छिलके का पाउडर
संतरे के छिलके का पाउडर दांतों का पीलापन दूर करता है। इसके लिए ब्रश करने के बाद संतरे के छिलके के पाउडर से दांतों पर धीरे-धीरे मसाज करें।

केले के छिलके
दांतों को सफेद करने के लिए आप केले के छिलके का भी उपयोग कर सकते हैं। जी हां, केला जितना फायदेमंद फल है, उसका छिलका भी उतना ही फायदेमंद है। केले के छिलके का जो सफेद वाला हिस्सा है उस तरह से छिलके को रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद हर दिन की तरह ब्रश कर लें। केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स को दांत सोख लेते हैं। इससे दांत न सिर्फ सफेद बनते हैं बल्कि मजबूत भी होते हैं। केले के छिलके के इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार ट्राई करें और फिर देखें पीलापन कैसे दूर हो जाएगा।
