क्या आपकी लिपस्टिक में है स्लो पॉइसन, हो जाएं सतर्क

Date:

सभी महिलाओं को सुंदर  दिखने का शौक होता है जिसके लिए अलग-अलग तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जिसमें से सबसे जरूरी ब्यूटी प्रोड्क्ट होती है लिपस्टिक जो हमारी खूबसूरती में स्पार्क एड कर देती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसी खूबसूरती बढ़ाने वाले प्रोडक्ट में जहर हो सकता है।

ये आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकती है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन होठों पर लगाई जाने वाली ये रंगों की परत, एक रसायन की परत भी हो सकती है। बाजारों में मिल रही कई सारी लिपस्टिकस में केमिकल का उपयोग किया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। अगर आप भी लिपस्टिक लगाने की शौकीन हैं तो आज हम आपको इससे जुड़ी खास जानकारी देगें जो आपके लिये जानना बहुत जरूरी है।

लिपस्टिक से होने वाले नुकसान

  • जब हम खाना खाते हैं तो उसके साथ लिपस्टिक में मौजूद केमिकल भी हमारे शरीर में चले जाते है, जो बॉडी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
  • हद से ज्यादा लिपस्टिक प्रयोग करने से इसमें मौजूद लेड, एल्यूमिनियम, कैडमियम, क्रोमियम और मैग्नीशियम की मात्रा शरीर में चली जाती है, जिससे नर्व फाइबर पर गंभीर असर पड़ सकता है।
  • लिपस्टिक में उपस्थित एल्यूमिनियम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • लिपस्टिक में उपस्थित एल्यूमिनियम पेट का अल्सर, पक्षाघात जैसे रोगों को आमंत्रण दे सकता है।
  • लिपस्टिक में मौजूद तत्व आपकी बॉडी में फास्फेट की कमी पैदा कर सकता है।
  • वहीं, लेड से महिलाओं में शैक्षणिक क्षमता, स्मृति और आईक्यू लेवल कम हो सकता है।
  • लिपस्टिक में उपस्थित तत्वों के शरीर में जाने से चिढ़चिड़ापन बढ़ सकता है।
  • इसमें मौजूद क्रोमियम की वजह से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...