भारत में लोहड़ी का पर्व बड़े ही खुशी के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी एक दूसरे से मिलने और खुशियां बांटने का त्योहार है। इस दिन पंजाब और हरियाणा में काफी धूम होती हैं सब एक साथ एकट्ठे होते हैं और मिलकर जश्न मनाते हैं। किसान अपने वित्तीय वर्ष का आरंभ लोहड़ी के दिन से करते हैं। इस पर्व पर अग्नि और महादेवी की पूजा की जाती है।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक लोहड़ी के दिन को पौष माह का अंत और माघ महीने का आरंभ माना जाता है। इस दिन कुछ आसान उपायों को करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है। परिवारिक क्लेश का अंत हो सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
लोहड़ी पर करें ये उपाय
1. लोहड़ी के दिन महादेवी को रेवडियों का भोग लगाना चाहिए। इसी के साथ कन्याओं को भी खिलाएं।
2. गुड़ और तिल का दान करना चाहिए। इससे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
3. लोहड़ी के त्योहार पर काली गाय को उड़द और चावल खिलाना चाहिए। इससे पारिवारिक क्लेश समाप्त हो जाता है।
4. लाल कपड़े में गेहूं बांधकर ब्राह्मण को दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
5. लोहड़ी के दिन तिल से हवन करना, तिल खाना और दान करने से शुभता आती है।

लोहड़ी पर इस तरह करें पूजन
– घर के पूजा घर में काले कपड़े पर महादेवी का चित्र स्थापित कर पूजा करें।
– सरसों के तेल का दीपक जलाएं। धूप करें, सिंदूर और बेल पत्र चढ़ाएं। रेवड़ियों का भोग लगाएं।
– सूखे नारियल के गोले में कपूर डालकर अग्नि प्रज्वलित करना बेहद शुभ रहेगा। फिर इसमें रेवड़ियां, मूंगफली और मक्का डालें।
– सात बार अग्नि की परिक्रमा करें।
– इस मंत्र – ‘ऊं सती शाम्भवी शिवप्रिये स्वाहा’ का जाप करें।