Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

Date:

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा त्योहार है, जो देश के हर हिस्से में अलग-अलग रूपों और विशेषताओं के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार रंगों, मिठाइयों, पकवानों और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर राज्य में खास होता है। हर राज्य का अपना एक अलग तरीका है होली मनाने का, और हर जगह कुछ विशेष पकवान बनते हैं, जो उस क्षेत्र की संस्कृति और स्वाद को दर्शाते हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बतायेंगे होली पर विभिन्न राज्यों में कौन सी विशेष चीजें बनती हैं।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश, विशेष रूप से मथुरा और वृंदावन, जहां भगवान श्री कृष्ण की होली की कथाएँ प्रसिद्ध हैं, होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। यहाँ पर होली के दिन रंगों और संगीत का आयोजन होता है, और साथ ही कुछ विशेष पकवान बनते हैं:
गुजिया
यह एक प्रसिद्ध मिठाई है जो उत्तर प्रदेश में होली के दौरान बनती है। यह खस्ता और मीठी होती है और इसमें मावा, सूखे मेवे और चीनी भरी जाती है।
ठंडाई
ठंडाई होली पर एक खास पेय होता है, जो दूध, बादाम, इलायची, केसर और भांग से तैयार किया जाता है। यह पेय होली के जश्न में चार चाँद लगा देता है।
शक्करपारा
पश्चिमी भारत में शक्करपारा बहुत लोकप्रिय है, खासकर लखनऊ में होली के अवसर पर इसे बनाया जाता है। वे नारियल पाउडर और इलायची के साथ गहरे तले हुए चीनी के कुरकुरे स्नैक होते हैं। ये सामग्री उन्हें एक दिलचस्प स्वाद से भरती है।

राजस्थान
राजस्थान में होली का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, और यहां की संस्कृति में रंगों के साथ-साथ विशेष पकवान भी होते हैं।
पिघड़ी
पिघड़ी राजस्थान का एक पारंपरिक पकवान है, जो होली के दौरान विशेष रूप से बनता है। यह घी में तला जाता है और इसमें खोपरा (नारियल) और मेवे होते हैं।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में भी होली का त्योहार बेहद ही पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है, और यहां की खास चीजें इस प्रकार हैं
पुरण पोली
यह महाराष्ट्र की एक विशेष मिठाई है, जो गुड़ और चने की दाल से बनाई जाती है। होली के दिन इसे बड़े धूमधाम से खाया जाता है।
श्रीखंड
श्रीखंड एक खास मिठाई है, जो दही और चीनी से बनाई जाती है। इसे होली पर विशेष रूप से तैयार किया जाता है और यह स्वाद में बहुत ही लाजवाब होता है।
मालपुआ
महाराष्ट्र में पुरण पोली और श्रीखंड के साथ साथ मालपुआ भी काफी चाव से खाया जाता है। इसे बनाने के लिए डीप फ्राई करके शक्कर की चाशनी में भिगोया जाता है। यह एक सबसे पुरानी स्वीट डिश है। जो भारत के कई क्षेत्रों में बनाई जाती है।


तमिलनाडु और कर्नाटका
उत्तर भारत की तरह ही दक्षिण भारत में भी होली की खास धूम देखने को मिलती है। इस पर्व के दौरान विशेष पकवान बनते हैं, जो दक्षिण भारतीय स्वाद को दर्शाते हैं।
पायसाम
पायसाम एक प्रकार का खीर है, जो चावल, दूध और चीनी से तैयार किया जाता है। इसे विशेष रूप से होली के दिन बनाया जाता है।
वेल्लाप्पम
वेल्लाप्पम एक मिठी डिश है, जो चावल और नारियल से बनाई जाती है। यह खासतौर पर दक्षिण भारत में होली के दिन बनाई जाती है।
गुजरात – मीठी सेव
मीठी सेव
गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां के खाने से लेकर इंसान सब कुछ मिठास से भरे हुए है। यहां होली के अवसर पर एक स्पेशल थाली तैयार होती है, जिसमें गुजराती दाल, भिंडी शाक, रोटी, चावल, होता है। होली पर मिठाई के रूप में खासतौर से मीठी सेव बनाई जाती है।


बंगाल
पश्चिम बंगाल में होली “डोल पूर्णिमा” के रूप में मनाई जाती है, और यहाँ की खास मिठाइयाँ इस प्रकार हैं:
रसगुल्ला
रसगुल्ला बंगाल की प्रसिद्ध मिठाई है, जो होली के दिन विशेष रूप से खाई जाती है। यह दूध से बनी मीठी बूँदों की तरह होती है।
सॉन्देश
बंगाल तो वैसे भी एक से बढ़कर एक मिठाई के लिए जाना जाता है। होली पर भी इस दिन तमाम मिठाइयां तैयार की जाती है। मिष्टी दोई, चमचम, रसगुल्ले के साथ सॉन्देश बहुत पसंद किया जाता है। इसे दूध या छेना और चीनी से तैयार किया जाता है और इसे अलग-अलग सांचे में रखकर तैयार करते हैं। नवरात्रि हो, दिवाली हो या फिर होली, इस मिठाई को हर हर त्यौहार पर मनाने का चलन है।

ये सब तो होगी वो मिठाईयां जो हर शहर कह लीजिये या राज्य सबमें अलग अलग तरह से बनती है लेकिन होली में अगर मिठाई की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में ख्याल और जुबां पर स्वाद तो गुझिया का ही आता है। फिर चाहे मावे वाली सूखी गुझिया हो या फिर चासनी वाली। भारतीय दोनों ही प्रकार की गुझिया को बड़ा चाव से खाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अदीरा अप्रैल अंक 2025

अदीरा का नया अंक आपके लिए लेकर आया है...

दूध को बनाना है और भी पौष्टिक, तो इन चीजों को उसमें जरूर मिलाएं

दूध में तो पहले से ही कैल्शियम, प्रोटीन और...

हेमा- ईशा की रेड कपड़ों वाली ट्विनिंग ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल!

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी आज भी अपनी...

कृष 4 में होगा बड़ा धमाका! ‘जादू’ की होगी जबरदस्त एंट्री!

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म 'कृष 4' को...