फरवरी का महीना अपने साथ प्यार, आत्मचिंतन और नई शुरुआतों की खुशबू लेकर आता है। इसी भावना के साथ अदीरा का यह अंक आपके हाथों में है। ऐसा अंक जो दिल, दिमाग और आत्मबल तीनों से संवाद करता है।
इस बार हमने रिश्तों और भावनाओं से जुड़े पहलुओं को खास जगह दी है। शेयरिंग में छिपा है असली प्यार, वैलेंटाइन डे पर खुद को कैसे करें स्टाइल और लड़कियों, दिल से पहले दिमाग से सोचिए जैसे विषय हमें यह याद दिलाते हैं कि प्यार सिर्फ़ जज़्बात नहीं, समझदारी भी है। स्वास्थ्य और आत्म देखभाल पर केंद्रित लेख—ऑर्गेज़्म का असर आपके दिल पर, हैप्पी रखेंगे हार्मोन्स, साइलेंट स्ट्रेस और ब्यूटीफुल स्किन के लिए 20 टिप्स आपको भीतर और बाहर दोनों रूप से सशक्त बनाने की कोशिश हैं।
नारी नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की भावना को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय महिला दिवस, मैदान में चमकती भारत की बेटियाँ और विज्ञान में भविष्य गढ़ती भारत की आधी आबादी जैसे लेख गर्व और प्रेरणा से भर देते हैं। सामाजिक सरोकारों पर आधारित चुप्पी तोड़ो, तस्करी रोको और वर्ल्ड एनजीओ डे पर श्मशान से उठती उम्मीद हमें याद दिलाते हैं कि बदलाव की शुरुआत हमारे भीतर से होती है।
कहानी सुजाता, आत्ममंथन का लेख ‘एक सवाल खुद से’ और बोर्ड एग्ज़ाम पर केंद्रित मार्गदर्शन बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए उपयोगी है।
अदीरा सिर्फ़ एक पत्रिका नहीं, आपकी आवाज़ का मंच है। अगर आपके मन में भी कोई कविता, कहानी या अनुभव है जिसे आप शब्द देना चाहती हैं, तो हमें ज़रूर लिखें। मेल करें: aapkiadira@gmail.com या व्हाट्सएप करें: 9116200518।
