90 के दशक से लेकर आज भी इस गायिका के सुरों का चलता है जलवा

Date:

बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक जिनका नाम 90 के दशक के सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स की लिस्ट में शुमार है आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अलका के चाहने वाले हमेशा से उन्हें ही सुनना पसंद करते हैं। आज उनके इस खास दिन पर आइए आपको उनके कुछ सुपरहिट गानों की प्लेलिस्ट सुनाते हैं।–

तू शायर है, साजन

ये गाना फिल्म ‘साजन’ का है जो माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। इस गाने को अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को बहुत पसंद किया जाता है।

गली में आज चांद निकला, ज़ख्म

साल 1998 में आई फिल्म ‘ज़ख्म’ भले ही ज़्यादा चली ना हो लेकिन फिल्म का ये गाना बहुत पसंद किया जाता है। ना केवल उस दौर में बल्कि इस समय में भी इस गाने को सुनना दर्सक बहुत पसंद करते हैं। कई मौकों पर ये गाना सुना जाता है।

हम तो दीवाने हुए यार, बादशाह

ट्विंकल खन्ना और शाहरुख खान स्टारर ‘बादशाह’ फिल्म का ये गाना ‘हम तो दीवाने हुए यार’ अलका याग्निक द्वारा गाया हुआ सुपरहिट गाना है। इस गाने को भी अब तक बहुत पसंद किया जाता है।

ऐसी दीवानगी, दीवाना

‘दीवाना’ फिल्म का ये गाना ऐसी दीवानगी भी बहुत पसंद किया जाता है। ये गाना शाहरुख खान और दिव्या भारती पर फिल्माया गया है। इस गाने को अलका याग्निक के साथ विनोद राठोड़ से अपनी आवाज़ दी है।

सूरज हुआ मद्धम, कभी खुशी कभी गम

‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म साल 2001 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म का गाना ‘सूरज हुआ मद्धम’ को आज भी बहुत पसंद किया जाता है। ये गाना भी अलका याग्निक और सोनू निगम ने गाया था। माना जाता था कि अलका और कुमार सानू की जोड़ी और दोनों की आवाज़ एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट करती है। लेकिन इस गाने में सोनू निगम के साथ भी अलका की जुगलबंदी बहुत शानदार लग रही है। 

कुछ तो हुआ है, कल हो ना हो

अलका का जादू केवल 90 के दशक तक ही सीमित नहीं रहा है उसके बाद बी उनका जादू अब तक चल ही रहा है। साल 2003 में रिलीज़ हई शाहरुख, रानी और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘कल हो ना हो’ में भी अलका ने ‘कुछ तो हुआ है’ गाने को आवाज़ दी। इस गाने को आज तक भी बहुत पसंद किया जाता है।

अगर तुम साथ हो, तमाशा

साल 2015 में रिलीज़ हुई दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘तमाशा’ का गाना ‘अगर तुम साथ हो’ अलका याग्निक ने ही गाया है। लोगों के बीच ये गाना बहुत पॉपुलर है। लोगों के दिल को छू जाता है ये गाना।

एक दिन आप, यस बॉस
ये गाना कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज़ में है जो सबसे ज़्यादा बार सुना गया है। ये गाना साल 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘यस बॉस’ का है। इस गाने को आज भी बहुत सराहा जाता है। गाने के वीडियो में जूही चावला और शाहरुख खान साथ में नज़र आए थे।

https://youtu.be/HuLT1Z5AKuU

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...

सफलता की बाधाएं: महिला उद्यमियों के बारे में रोचक तथ्य

करीब पचास साल पहले अगर किसी ने महिला उद्यमी...

फलियों की कटाई के बजाय, एक दिन चॉकलेट का निर्माण प्रयोगशालाओं में बड़े पैमाने पर किया जा सकेगा

WWF की रिपोर्ट के अनुसार, कोको की फसल के कारण पश्चिम अफ्रीका, विशेषकर घाना और कोटे डी आइवर में हैरान-जनक वनों की कटाई हो रही है।