बॉलीवुड के लवली कपल अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बी-टाउन में किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। जबसे ये दोनो पेरेंट बने तब से ही उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं।
हालांकि, दोनों ने अभी तक वामिका का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है और अक्सर विराट और मम्मी अनुष्का अपनी प्यारी बिटिया की तस्वीर न खींचने के लिए पैपराजी पर भड़कते दिख जाते हैं।
लेकिन हाल ही में वामिका की एक झलक पाने को बेकरार बैठे फैंस की दिली तमन्ना पूरी हो गई है।
वामिका का वीडियो आया सामने
जी हां, आपको बता दें कि अनुष्का और विराट की नन्ही सी राजकुमारी वामिका का चेहरा दुनिया के सामने आ चुका है, जो फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है।
जानकारी के लिए बता दें कि ये विडियो विराट-अनुष्का की वृंदावन ट्रिप से सामने आया है, जिसमें प्यारी सी वामिका अपनी मम्मी की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। दरअसल, हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। दोनों के साथ इस दौरान उनकी बेटी वामिका कोहली भी थीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरा परिवार आश्रम में एक साथ प्रार्थना कर रहा है।
वामिका की वीडियों देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें–
https://www.instagram.com/reel/CnCO-dAt53l/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो में वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा है जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का वामिका को विराट से लेकर अपनी गोद में बैठा लेती हैं। अनुष्का और विराट जहां हाथ जोड़कर पुजारी से आशीर्वाद मांगते हैं, वहीं वामिका अपना नटखट पन दिखा रही हैं। वामिका को सफेद रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। वामिका इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं और लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कोई वामिका को क्यूट बता रहा है, वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स बोल रहे हैं कि ‘वामिका बिल्कुल विराट कोहली की तरह दिखती है।’