Asha Bhosle Life Journey: सुरों की रानी, बॉलीवुड की बेहतरीन गायिका जिन्होंने हिन्दी सिनेमा को एक से बढकर एक गाने दिए और जिनके गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया हम बात कर रहे हैं आशा भोसले(Asha Bhosle) की। 1933 में महाराष्ट्र में जन्मी आशा भोसले 88 साल की हो गई हैं। आशा भोसले मशहूर गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं।
आशा भोसले 10 साल की उम्र से गा रही हैं और अब तक 20 भाषाओं में 16 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। सर्वाधिक स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। एक वक्त था जब हर दूसरी फिल्म में आशा भोसले का गाना होता ही था उन्होंने मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी गाना गाया है। वर्ष 1948 में आशा भोसले ने अपना पहला गाना सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। उन्हें शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत में भी जादू बिखेरने की कला हासिल थी।

आशा भोसले(Asha Bhosle) की जिंदगी भी काफी उतार चढ़ाव भरी रही है। 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर 31 साल के गणपतराव भोसले के साथ शादी कर ली थी। गणपत राव लता मंगेशकर के निजी सचिव थे। गणपतराव के परिवार ने भी उन्हें नहीं स्वीकारा उन्हें मारा गया, पीटा गया। इतना हीं नहीं उन्हें तीनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया गया था। जिसके बाद आशा अपने बच्चों को लेकर वापस मायके आ गई थी। 1980 में आशा ने राहुल देव बर्मन यानि पंचम दा से शादी की। पंचम दा आशा से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने पहली बार तीसरी मंजिल में साथ काम किया था। बर्मन आशा से छह साल छोटे थे।

आपको बता दें कि आशा भोसले(Asha Bhosle) को दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया है। जिनमें से एक पुरस्कार उन्हें फिल्म उमरॉव जान के गाने दिल चीज क्या है और दूसरा पुरस्कार इजाजत फिल्म के गाने मेरा कुछ सामान के लिए मिला। सन 2000 में उन्हें “दादा साहेब फाल्के अवार्ड” से सम्मानित किया गया। और साल 2005 में उन्हें पद्मविभूषण से नवाजा गया। वहीं आशा भोसले को सात बार फिल्मफेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।
READ MORE: ‘हीरोइन ऑफ हाईजैक’ नाम से मशहूर देश की बेटी के जज्बे को सलाम