अप्रैल में इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Date:

अप्रैल माह का आरंभ एकादशी तिथि से हो रही है। 21 अप्रैल को बुध का मेष राशि में गोचर होगा। फिर इसके बाद महीने का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन गुरु का होगा। गुरु 22 अप्रैल को स्वयं की राशि से निकलकर मेष राशि में आ जाएगा। यहां पर गुरु और राहु के साथ गुरु चांडाल नाम का अशुभ योग बनेगा। आइए जानते हैं अप्रैल का महीना सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि
इस राशि वालों की रुचि तंत्र-मंत्र और दूसरे रहस्यमयी विद्याओं की तरफ ज्यादा रहेगी। मन में वैराग्य और तीर्थ घूमने की इच्छा रहेगी। नौकरी में मन नहीं लगेगा, ट्रांसफर भी हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि
इस वर्ष के राशिफल के अनुसार आपका आर्थिक रूप से अच्छा समय आने वाला है। जॉब करते हैं तो प्रमोशन हो सकता है, व्यापारी अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। बहुत जल्दी किसी लंबी यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि
आपके लिए अभी समय प्रतिकूल बना हुआ है। व्यापार में नुकसान होने की संभावनाएं हैं, थोड़ा संभल कर ही कोई कदम उठाएं। परिवार में अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क राशि
जिन लोगों की राशि कर्क है, उन्हें आने वाले समय में भाग्य का पूरी तरह साथ मिलेगा। किसी नए व्यापार में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कॅरियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। इनकम के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह राशि
यदि आप अपना अहंकार छोड़ देंगे तो लाभ होगा, अन्यथा हाथ आए अवसर भी छोड़ देंगे। कहीं से अचानक धनलाभ हो सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों को ऑफिस में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल बना हुआ है। आने वाले वर्ष में जॉब में प्रमोशन होगा, सैलेरी भी बढ़ेगी, बिजनेस में भी ग्रोथ होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला राशि
जिनकी राशि तुला है, उनके लिए आने वाला समय कॅरियर और जॉब के हिसाब से कठिन रहेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे व्यापारियों को साझेदारी में दिक्कतें आ सकती हैं। फिलहाल किसी बड़े काम में हाथ न डालें, अनावश्यक खर्चों के चलते परेशान रहेंगे। सेहत का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस का भी विस्तार हो सकता है। जीवन में चहुंओर से सुख, समृद्धि मिलेगी।

धनु राशि
गुरु का मार्गी होना धनु राशि के लिए काफी हद तक अशुभ रहेगा। जॉब में जबरदस्त प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में खर्चें बढ़ेंगे। ज्योतिष के अनुसार लाइफ पार्टनर के साथ अनावश्यक वाद-विवाद में न उलझें अन्यथा तलाक तक बात जा सकती है।

मकर राशि
आने वाला समय मकर राशि के लिए ठीक-ठाक रहेगा। यदि दिल के बजाय दिमाग की सुनेंगे तो जल्दी तरक्की करेंगे। दूसरों की सलाह पर बिना सोचे-समझें काम न करें। जीवनसाथी के साथ झगड़े हो सकते हैं।

कुंभ राशि
मार्गी गुरु कुंभ राशि के जातकों को यात्रा करवा सकता है। जॉब बदलने के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में फायदा होगा जिसका उपयोग व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन भी सुखी रहेगा।

मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिए मार्गी गुरु साधारण फल देगा। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कठोर मेहनत करनी होगी। जॉब में कलीग्स परेशान करेंगे। बिजनेस भी ठीक-ठाक ही रहेगा। कोई भी खर्चा बहुत सोच-समझकर करें, अन्यथा पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। गुरु के उपाय करना ठीक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Parenting Tip: बच्चों के स्कूल जाने में अब नहीं होगी देरी, बस अपना ले ये टिप्स

हर माँ-बाप के लिए सुबह का समय सबसे चुनौतीपूर्ण...

Valentine Special:वैलेंटाइन डे पर इस तरह से खुद को करें खुश

फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। इस...

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...