Best Fertility Drink: हर औरत मां बनना चाहती है… वहीं कई बार रोज की दौड़ भाग भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्थ हो जाते हैं कि अपना ख्याल रखना ही भूल जाते हैं जिसकी वजह से हमें फ्यूचर में दिक्कतें होती हैं कंसीव करने के दौरान।
कई महिलाओं के लिए कंसीव करना बेहद आसान होता है और यह फैसला लेने के कुछ समय के अंदर ही वो नेचुरली कंसीव कर लेती हैं। वहीं, कुछ महिलाओं को कंसीव करने में परेशानी आती है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/09/image-70-1024x684.png)
लेकिन आपको बता दें कि अगर हम प्रेग्नेंट होने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव कर लें तो प्रेग्नेंट होने के चांसेज काफी बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करके भी फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकती है।
कंसीव करने के लिए बेस्ट ड्रिंक
भुने चने से बने आटे में फोलेट और प्रोटीन मौजूद होता है जो हेल्दी फेटल डेवलेपमेंट के लिए बहुत आवश्यक होता है।
फ्लैक्स सीड्स में फाइटोएस्ट्रोजन और डाइटरी फाइबर होते हैं, जो रेगुलर ओव्युलेशन और फर्टिलिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।
खजूर में एमिलेज जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो डाइजेशन में मदद करते हैं।
बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं,जो प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी हार्मोन्स के प्रोडक्शन और फर्टिलिटी को बूस्ट करने के लिए जरूरी होते हैं।
इस ड्रिंक की विधि
भुना हुआ चना- 2 टेबलस्पून
अलसी के बीज- 1 टेबलस्पून
खजूर- 3
बादाम- 5
पानी- 200 मि.ली.
विधि
बादाम, फ्लैक्स सीड्स और खजूर को लगभग 3-4 घंटे के लिए भिगो दें।
भुने हुए चने को पीस लें।
अब सारी चीजों को पानी में मिलाकर इसे ब्लेंड कर लें।
फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक तैयार है। अब इसे मिड डे मील के रूप में सुबह तकरीबन 11 बजे लें।