Bollywood Actress Iconic Roles: गैंगस्टर की भूमिकाएं निभाकर बॉलीवुड में कई अभिनेताओं ने खूब नाम कमाया लेकिन जब बात किसी लेडी गैगस्टर व धाकड़ पर्सनालिटी की आई तब कई अदाकाराओं ने झंडे गाड़ दिए। इनमें से कई अदाकारा ऐसी हैं जिनकी एक्टिंग देख के अच्छे अच्छे अभिनेताओं के पसीने छूट गए। तो चलिए आपको बताते हैं हिंदी सिनेमा और सीरीज में गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाली उन दिग्गज अभिनेत्रियों के बारे में।
ऋचा चड्ढा (फुकरे 3)
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के द्वारा निभाया गया फुकरे का किरदार जिसमें उन्होंने भोली पंजाबन का चर्चित किरदार निभाया..इस किरदार के जरिए ऋचा चड्ढा को खूब लोकप्रियता हासिल हुई। ऐसा माना जा रहा था कि ऋचा चड्डा का यह किरदार गैंगस्टर सोनू पंजाबन से प्रेरित था।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/09/image-73.png)
कृतिका कामरा (बंबई मेरी जान)
अभिनेत्री कृतिका कामरा के काम को हालही में आई वेब सीरीज ‘बंबई मेरी जान’ में खूब सराहा गया है। इस सीरीज में उन्होंने एक मशहूर गैंगस्टर की बहन हबीबा का रोल निभाया था। यह सीरीज हुसैन जैदी की किताब ‘डोंगरी टू दुबई’ से लिया गया रूपांतरण है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/09/image-74.png)
डिंपल कपाड़िया (सास बहू और फ्लेमिंगो)
हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ में अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने ड्रग माफिया सावित्री देवी का किरदार निभाया था। इस सीरीज के जरिए डिंपल कपाड़िया ने ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू किया था। सीरीज में डिंपल के एक्शन अवतार को लोगो ने खूब पसंद किया था।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/09/image-75-1024x576.png)
आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अभिनेत्री आलिया भट्ट का किरदार अब तक का काफी चैलेंजिंग किरदार रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ने माफिया रानी गंगूबाई की भूमिका को जबरदस्त अंदाज में निभाया है।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/09/image-76-1024x768.png)
श्रद्धा कपूर (हसीना पारकर)
अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर पर आधारित ये फिल्म श्रद्धा कपूर द्वारा अभिनिक है। हसीना पारकर को मुंबई के नागपाड़ा की गॉडमदर या आपा कहा जाता है। इस किरदार के लिए श्रद्धा कपूर के अभिनय की खूब सराहना हुई थी।
![](https://aapkiadira.com/wp-content/uploads/2023/09/image-77.png)
READ MORE: भारत के मशहूर उद्योगपति के एक कॉल से जब बदली इस लड़की की क़िस्मत