इस प्यार को क्या नाम दें

Date:

बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में और प्रोजेक्ट्स जितना लाइम लाइट नहीं बटोरते उससे कहीं ज्यादा इन सेलेब्स के अफेयर्स लाइम लाइट में बने रहते हैं। लेकिन ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने आज तक अपने अफेयर को स्वीकारा नहीं है। आज तक इन स्टार्स ने इनके रिश्ते को कोई नाम न दिया और ना ही कभी इसके बारे में बात भी की। तो आइये आपको बताते हैं ऐसे ही सेलेब कपल्स के बारे में, जिनका अफेयर तो रहा लेकिन उन्होंने कभी इसे माना नहीं…

बार्बरा मोरी और ऋतिक रोशन

फिल्म ‘काइट्स’ में ऋतिक रोशन और बार्बरा मोरी ने साथ में काम किया था। इसी के बाद से ये दोनों काफी सुर्खियों में आ गए थे कि ऋतिक और बार्बरा के बीच अफेयर चल रहा है। हालांकि दोनों ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया।

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया

सनी देओल और डिंपल कपाड़िया का अफेयर भी काफी चर्चा में रहा है। दोनों का लंदन का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि इन्होंने भी कभी अपने अफेयर को एक्सेप्ट नहीं किया।

उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी

‘रॉकस्टार’ फेम एक्ट्रेस नरगिस फाकरी और एक्टर उदय चोपड़ा भी एक वक्त पर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन इन दोनों ने अपने अफेयर को कभी भी एक्सेप्ट नहीं किया। हालांकि कभी- कभी दोनों साथ में स्पॉट भी होते रहे।

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त

संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का भी लव अफेयर एक समय पर हवा में रहा है। लेकिन इन दोनों ने भी अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया। संजय- माधुरी की भी मुलाकात फिल्म के सेट पर ही हुई थी। जहां से इनका अफेयर शुरू हुआ पर ये अफेयर हमेशा खबरों में ही रहा और इन्होंने इसे कभी एक्सेप्ट नहीं किया।

रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा

अपने समय के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी उसी ज़माने की एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ जुड़ा था। शत्रुघ्न और रीना को लेकर कई कहानियां भी सामने आईं लेकिन दोनों ने ही कभी भी अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया। इतना ही नहीं सोनाक्षी सिन्हा को तो लोग रीना रॉय से कम्पेयर तक करते हैं।

विद्या बालन और शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और विद्या बालन ने फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ में साथ में काम किया। इसी फिल्म के दौरान दोनों की नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों के अफेयर के चर्चे भी सामने आने लगे। हालांकि इन दोनों ने कभी भी इसे एक्सेप्ट नहीं किया।

रणबीर कपूर और अमीषा पटेल

रणबीर कपूर का नाम तो वैसे भी कई एक्ट्रेसेज़ के साथ जुड़ चुका है। इन एक्ट्रेसेज़ के नाम में एक नाम अमीषा पटेल का भी है। अमीषा पटेल और रणबीर कपूर का नाम वैसे कभी साथ में नहीं सुना होगा। लेकिन इन दोनों का भी एक समय में काफी तगड़ा अफेयर था। लेकिन इन्होंने कभी उसे एक्सेप्ट नहीं किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...