इस साल इन खास जगहों पर मनाए न्यू ईयर

Date:

अक्सर लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बाहर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी बाहर घूमने का सोच रहें हैं और इस दुविधा में हैं कि न्यू ईयर में घूमने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी। तो आज हम आपको बताएंगे भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगह जहां पर आप कम बजट में अपने फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

क्रिमसम खत्म होते ही लोग न्यू ईयर में घूमने की प्लानिंग में लग जाएंगें। अक्सर लोग न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बाहर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी बाहर घूमने का सोच रहें हैं और इस दुविधा में हैं कि न्यू ईयर में घूमने के लिए कौन सी जगह सही रहेगी। तो आज हम आपको बताएंगे भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगह जहां पर आप कम बजट में अपने फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन बेस्ट जगहों के नाम-  

मनाली 

साल 2022 को अलविदा करने का समय आ गया हैं और इस बीच आप यह सोच रहें हैं कि साल 2023 को यादगार बनाने के लिए कहां जाना सही रहेगा तो मनाली एक बेस्ट ऑप्शन हैं। यह जगह बहुत ही सुंदर और खास हैं। यह दोस्तों और फैमिली संग घूमने के लिए मस्त जगह हैं। यहां कई ऐसे होटल हैं जहां पर न्यू ईयर पार्टी के लिए शानदार आयोजन किया जाता हैं। आप चाहें तो मनाली में पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग और स्केटिंग कर इस न्यू ईयर को यादगार बना सकते हैं।

पोंडिचेरी

अगर आप न्यू ईयर मनाने के लिए शांतिपूर्वक जगह घूमना चाहते हैं तो भारत में पोंडिचेरी उन जगहों में से एक हैं। यह जगह न्यू ईयर और क्रिसमस के दौरान बहुत ही खूबसूरत लगती हैं। पोंडिचेरी में कई ऐसी चीजें हैं जो आपकी ड्रीम डेस्टिनेशन हैं। यहां समुद्र तटों पर बाइक चलाने से लेकर रूफटॉप कैफे तक का एन्जॉय कर सकते हैं। यहां की फ्रांसीसी औपनिवेशिक शैली की इमारतें, लोगों को यहां घूमने के लिए बेहद आकर्षित करती हैं।  

गोवा

गोवा भारत का ऐसा टूरिस्ट प्लेस है, जहां घूमना लगभग हर भारतीय का सपना होता हैं। गोवा शहर बीच के लिए मशहूर हैं। गोवा जैसी खूबसूरत जगह को हर व्यक्ति अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। न्यू ईयर के दौरान गोवा कि नाइटलाइफ, बीच पर रात भर चलने वाली पार्टियां, पब, बार और कॉकटेल, लाइट्स से जगमगाती सड़कें पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती हैं। ऐसे में न्यू ईयर यादगार बनाने के लिए गोवा काफी मजेदार जगह रहेगी। 

ऋषिकेष

न्यू ईयर मनाने के लिए कम बजट में घूमने के लिए ऋषिकेष एक बेहतरीन जगह हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के देहरादून जिले में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे ‘गढ़वाल हिमालय के प्रवेश द्वार’ और ‘योग कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड’ के रूप में जाना जाता है। ऋषिकेष में मौजूद लक्ष्मण और राम झूला घूमने के लिए फेमस हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है और आप कुछ हट कर आनंद लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग से लेकर बंजी जम्पिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। 

शिमला

शिमला उत्तर भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है जो हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। शिमला देश घूमने-फिरने के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। यहां की ठंडी वादियां, बर्फीले पहाड़ लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। शिमला में आपको एक से एक नए नजारें देखने को मिलते हैं। तो आप शिमला जाकर इस न्यू ईयर को खास बना सकते हैं। 

     

ऊटी

इस नए वर्ष तमिलनाडू में स्थित ऊटी शहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां की दूर-दूर तक फैली हरियाली, तरह-तरह की वनस्पतियां और चाय के बगीचे आपको अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसके अलावा यहां सुंदर कॉटेज, फेंच्ड फूलों के बगीचे, फूस की छत वाले चर्च और खूबसूरत सड़के हैं। यहां आप घुड़सवारी करने का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

डलहौजी  

भारत में डलहौजी को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता हैं। यह खूबसूरत जगह लोगों को बेहद पसंद आती हैं। आप यहां  फ्रेंड्स और फैमिली दोनों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। डलहौजी की खूबसूरत पहाड़ी और नेचुरल ब्यूटी बेहद लोगों को आकर्षित करती हैं। यहां पर स्थित प्राचीन मंदिर, चंबा और पांगी घाटी देखने लायक हैं। इस जगह पर आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, घुड़सवारी और जॉर्बिंग जैसी मजेदार गतिविधियां कर सकते हैं।

राजस्थान

राजस्थान बहुत बड़ा शहर हैं जिसमें आपको न्यू ईयर मनाने के लिए कई नजारें देखने को मिलेंगें। राजस्थान में जयपुर, उदयपुर जैसी जगह घूमने के लिए अत्यधिक फेमस हैं। इसके अलावा यहां कई हिस्टोरिकल प्लेसेज और पुराने किले भी स्थित हैं जिनके साथ आप फोटो लेकर कैमरे में कैद कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां कल्चरल डांस, आर्ट, म्यूजिक और राजस्थानी फूड का भी आनंद ले सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...