खुद की कला को निखारने के लिए उम्र की नहीं बस मेहनत और जज्बे की जरुरत होती है। और यही जज्बा दिखाया है 82 साल की दादी ने जिनका नाम है शीला बजाज। सोशल मीडिया की दुनिया में इन दादी के हुनर और काबिलियत के काफी चर्चे है।
2020 में बनाया चैनल
शीला दादी, को क्रोशिया से बुनाई करना काफी पसंद था। वो लंबे समय से बुनाई और क्रोशिया का काम करती हैं। वह अपनी फैमिली के बच्चों के लिए अक्सर कपड़े और स्वेटर बनाया करती थीं। लेकिन एक हादसे ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। दरअसल शीला दादी ने अपने पति और बेटे को अचानक खो दिया। इस हादसे से उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। वो एकदम शांत रहने लगी थी। फिर समय आया लॉकडाउन का जहां हर कोई घर में बंद हो चुका था। इस दौरान उनकी पोती युक्ति ने देखा कि दादी घर में अकेले बैठकर क्रोशिया से बुनाई करती है। कई बार तो वो पुरानी चीजों को उधेड़ कर नई चीजें बनाती है और यहीं से युक्ति को आईडिया आया कि क्यों न दादी के आर्ट को दुनिया में फैलाया जाए।
पोती के साथ मिलकर कर रही बिजनेस
युक्ति ने लॉकडाउन के दौरान नवंबर 2020 में CAUGHTCRAFTHAND नाम से एक पेज बनाया जिसमें दादी के हाथों से बने क्राफ्ट को उन्होंने सोशल मीडिया पर डालना शुरु कर दिया। देखते ही देखते लोगों को दादी की कलाकारी भाने लगी। एक इंटरव्यू में युक्ति ने बताया, “एक मायने में घर से काम करना, हम दोनों के लिए एक वरदान साबित हुआ। बहुत लंबे समय बाद, कुछ करने के लिए मैं, उनका हौसला बढ़ा रही थी। मैंने उनके लिए इंस्टाग्राम पेज भी बनाया। इस पेज पर वह अपने हाथों से बने सामान, लोगों के सामने रखती हैं। जिसे जो अच्छा लगता है, वह उसका आर्डर देता है।”
यह भी देखें – https://youtu.be/pCpZru8Tcjs?si=D6uIEoGsr5iAORiX