भारत में हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार UPSC की परीक्षा देते है लेकिन उनमें से कुछ ही होते है जो मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बना पाते है। इस लिस्ट में भी लोगों को जगह बनाने के लिए कई सालों की मेहनत औऱ संघर्ष से जूझना पड़ता है।
कौन है दिव्या तंवर?
वहीं कुछ छात्र ऐसे भी होते है जो पहली ही बारी में या बहुत की कम उम्र में इस मुकाम को पा लेते है। इन्ही में से एके है दिव्या तंवर जो 2021 बैच की आईपीएस ऑफिसर है। दिव्या तंवर हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली है, उनकी मां बेशक कम पढ़ी-लिखी थीं लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नही छोड़ी और उसे जी-जान लगाकर पढ़ाया औऱ इसी का नतीजा है कि दिव्या ने यूपीएससी क्लियर कर देशभर में अपना नाम कर दिखाया।
IPS से बनी IAS ऑफिसर
आपको बता दें कि दिव्या ने बीएससी पास करने के बाद ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने अपने घर के एक छोटे से कमरे में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी. वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती थी और इसी का फल है कि उन्हें 21 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। दिव्या 438वीं रैंक हासिल कर वह आईपीएस ऑफिसर बन गईं और इसके बाद उन्होंने एक बार फिर से UPSC का एग्जाम दिया औऱ वह IPS से IAS ऑफिसर बन देश सेवा में जुट गई।
