मेथी पकौड़े
विटमिन से भरपूर हरी सब्ज़ियाँ सेहत के लिए बड़ी फायदेमंद होती हैं लेकिन अधिकतर लोग हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ नहीं खा पाते हैं। कभी इन सब्जियों का अनमना स्वाद तो कभी इनकी अनचाही प्रस्तुति खाने वाले के मन को नहीं भाती लेकिन इन्हीं हरे पत्तों को कुछ खास तरीके से परोसा जाए तो सबको पसंद बहुत आएगा और इन हरी पत्तों के भरपूर मात्रा के सेवन से शरीर को खूब लाभ मिल सकता है।

सैंडविच ढोकला
नरम-नरम स्पंजी ढोकला का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है न। सैंडविच ढोकला में चटनी की लेयर चढ़ाकर कर बनाया जाता है। यह बिल्कुल साधारण ढोकला की तरह ही तैयार किया जाता है और सैंडविच ढोकला तड़के के साथ और भी स्वादिष्ट लगता है। बीच में चटनी की परत से सजा 2 परतों में बना सैंडविच ढोकला, दिखने में आकर्षक और स्वाद में बेहतरीन होता है।

कीमा समोसे
यदि आप मांसाहारी हैं तो आपको निश्चित ही कीमा समोसे बेहद पसंद आएंगे। कीमा समोसा बनाने के लिए, आपको केवल समोसे की फिलिंग बदलनी पड़ेगी। कीमा समोसा आपको समोसे के साथ-साथ नोन-वेज खाने का भी आनंद देता है।

साबुत मूंग के अंकुरित की चाट
दालों को रात भर पानी में भिगोकर फिर पानी निथार कर नमी में कुछ घंटे रखने पर दालों में से छोटे छोटे अंकुर फूट जाते हैं और दालों की त्वचा भी नरम हो जाती है, इसलिए इसे कच्चा भी खाया जा सकता है। यह आयरन और फाइबर का बेजोड़ खज़ाना है। इसे बारीक़ प्याज़, टमाटर आदि के साथ चाट की तरह स्वादिष्ट बना कर खाए।

दही पपड़ी चाट
मैदे की कुरकुरी पपड़ियों पर बीट की हुई दही, मसाले, लाल हरी चटनी, अनार के दाने और बारीक सेव से बनी ये चाट बहुत स्वादिष्ट होती है।

वेजिटेबल बॉल्स
घर में रखीं सभी सब्ज़ियों को कद्दूकस करके बॉल्स बना कर ओट्स में व्रैप करके डीप फ्राई करने पर कुरकुरी परत के अंदर नरम जूसी सब्ज़ियाँ मुँह में जाते ही ज़ायके की लहर दौड़ जाती है। वेजिटेबल बॉल्स और चाय का बड़ा प्यारा साथ है, आज़मा के देखिये।

स्वीट फ्रेंच टोस्ट
इस तरह से फ्रेंच टोस्ट बनाने के लिए अंडे को फेंट कर इसमें चीनी व दूध मिला कर फिर ब्रेड स्लाइस डूबा कर फ्राई पैन में करारा सेक ले। यह बच्चों को बहुत पसंद आते हैं और यह मुँह में घुल जाने वाला बहुत ही नरम नाश्ता है।

फाफड़ा
फाफड़ा गुजरात का एक प्रसिद्ध स्नैकस हैं। यह गर्मागर्म जलेबी, कढ़ी और हरी मिर्च के साथ खाया जाता है।

चकली
ये बहुत ही मस्त स्नैक्स है। यह जलेबी की तरह दिखने वाली बेसन की बनी एक नमकीन डिश है। यह बहुत ही कुरकुरी होती है।
