भारत के इन मंदिरों में है महिलाओं की नो एंट्री

Date:

माता मावली मंदिर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बालौदाबाजार जिले में माता मावली का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग आते है। मां आदि शक्ति के इस मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। 400 साल पुराने इस मंदिर में केवल पुरुष ही दर्शन कर सकते हैं।

जैन मंदिर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में स्थित जैन मंदिर में कोई भी महिला वेस्टर्न परिधान पहनकर और मेकअप के साथ प्रवेश नहीं कर सकती। इस मंदिर का मूल नाम श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र है।

कार्तिकेय मंदिर, पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर में मौजूद कार्तिकेय मंदिर में महिलाओं का प्रवेश निषेध है। यहां भगवान कार्तिकेय की ब्रह्मचारी रूप की पूजा की जाती है। माना जाता है कि ब्रह्मचारी होने के कारण अगर कोई भी महिला दर्शन करने के लिए आ गई तो उसे शाप मिलेगा।

पद्मनाभस्वामी मंदिर, केरल

भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन करने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। कहा जाता है कि भगवान विष्णु की इसी स्थान पर प्रतिमा प्राप्त हुई थी। इसी के साथ यहां महिलाओं का मंदिर कक्ष में प्रवेश करना वर्जित हैं। इसी के साथ यहां पुरुषों के लिए भी ड्रेस कोड है।

सबरीमाला मंदिर, केरल

भले ही सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत दे दी थी लेकिन आज भी यहां यहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। यहां 10 साल की लड़की से लेकर 50 साल की महिला तक इस मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकतीं।

बाबा बालक नाथ मंदिर, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में पहले महिलाओं का प्रवेश वर्जित था लेकिन अब नहीं है। फिर भी आस्था के चलते आज भी महिलाएं बाबा की गुफा के बाहर बने चबूतरे से ही दर्शन करती हैं। सदियों से चली आ रही इस परंपरा को महिलाएं आज भी मानती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...

हिलांग याजिक: एक छोटे गांव से इंटरनेशनल गोल्ड तक का प्रेरणादायक सफर

कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों और सपनों की...

चॉकलेट ड्रिप के साथ फल क्रीम केक

हर साल जैसे ही हमारा जन्मदिन कारीब आता है,...