Forbes में छाया भारतवंशी महिलाओं का जलवा

Date:

फोर्ब्स(Forbes) मैगजीन ने अमेरिका की 100 सबसे अमीर ‘सेल्फ-मेड’ महिलाओं की लिस्ट जारी की है जिनमें से चार महिलाएं कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की हैं और खास बात ये है कि ये चारों भारतीय मूल की हैं।

इन महिलाओं में नीरजा सेठी, जयश्री उल्लाल, नेहा नरखेड़े और इंदिरा नूई के नाम शामिल हैं। इन विमेन्स की कुल संपत्ति की बात की जाए तो ये 4.06 अरब अमेरिकी डॉलर है।

आज हम आपको इन्ही चार महिलाओं के बारे में बताएंगे—

जयश्री उल्लाल

फोर्ब्स(Forbes) की लिस्ट में 15वें स्थान पर उपस्थित जयश्री उल्लाल की कुल संपत्ति 2.4 अरब अमेरिकी डॉलर है। वह 2008 से सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली अरिस्टा नेटवर्क्स की अध्यक्ष और सीईओ हैं। 62 वर्षीय उल्लाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग प्रबंधन का अध्ययन किया है। उनके पास कंपनी में तकरीबन 2.4% हिस्सेदारी है।

इंदिरा नूई

पेप्सिको की पूर्व अध्यक्ष और सीईओ इंदिरा नूई कंपनी में 24 साल काम करने के बाद 2019 में रिटायर हो गई। 67 वर्षीय नूई की कुल संपत्ति 35 करोड़ अमेरिकी डॉलर है और वह सूची में 77वें स्थान पर हैं। 2006 में कॉरपोरेट अमेरिका की कुछ महिला सीईओ में शामिल होने से पहले उन्होंने येल से एमबीए की उपाधि ली।

नीरजा सेठी

लिस्ट में 25वें स्थान पर उपस्थित 68 वर्षीय नीरजा सेठी की कुल संपत्ति 99 करोड़ अमेरिकी डॉलर है। 1980 में सिंटेल कंपनी की स्थापना सेठी और उनके पति भरत देसाई ने की। नीरजा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए और ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की है।

नेहा नरखेड़े

52 करोड़ अमेरिकी डॉलर संपत्ति के साथ 38 वर्षीय नेहा नरखेडे सूची में 50वें स्थान पर हैं। उन्होंने लिंक्डइन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नेटवर्किंग साइट के आंकड़ों के विशाल प्रवाह को संभालने के लिए ओपन-सोर्स मैसेजिंग सिस्टम अपाचे काफ्का के विकास में मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...

Manorma Shukla:खुद का पिंडदान कर नागा साधु बनी मनोरमा शुक्ला,राज राजेश्ववरी की मिली उपाधि

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाली मनोरमा शुक्ला अब...

Esha Gupta:आश्रम 3 फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लगाई आस्था की डुबकी, फोटोज वायरल

बी-टाउन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में है।...