इस साल इन जबरदस्त एक्टिविटी से लगाएं एडवेंचर का तड़का

Date:

हर किसी को घूमना-फिरना पसंद होता है लेकिन कुछ लोगों को एडवेंचर करना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी एंडवेंचर करने का शौक रखते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं दुनिया की ऐसी 7 जगहों की लिस्ट जहां की गई एडवेंचर एक्टिविटीज का अनुभव आपको जिंदगी भर याद रहेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में-

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना- एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को एवरेस्ट पर चढ़ने का जुनून जरूर होता है। अगर आपको भी एडवेंचर पसंद है और आपके पास पर्याप्त समय है तो एक बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की कोशिश जरूर करें। ये आपके लिए जीवन भर याद रखने वाला अनुभव होगा।

शॉटओवर कैनियन स्विंग- अगर आपको क्लिफ जंप करना पसंद है तो दुनिया की सबसे ऊंची चट्टान पर जाकर इसका अनुभव जरूर लें। न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन में दूर-दूर से टूरिस्ट इसका लुत्फ लेने के लिए आते हैं। यहां का शॉटओवर कैनियन स्विंग दुनिया का सबसे ऊंचा क्लिफ जंप है। यहां 650 फीट की केबल के जरिए आप नदी में छलांग लगा सकते हैं।

ग्रेट बैरियर रीफ में स्विमिंग करना- एडवेंचर के शौकीनों की लिस्ट में ये जगह पहले नंबर पर है। ग्रेट बैरियर रीफ में 1,500 से भी अधिक प्रजाती वाली मछलियां और कोरल रीफ हैं। छोटी-छोटी मछलियों के बीच यहां स्विमिंग और समुद्र के अंदर के खूबसूरत नजारे आपको बहुत अच्छे लगेंगे।

दुबई में स्काईडाइविंग- अगर आप भी स्काईडाइविंग करने का शौक रखते हैं तो दुबई में इसे जरूर ट्राई करें। ट्रेंड प्रशिक्षकों की मदद से किया गया फ्री फॉल आपको यादगार अनुभव देगा। इसके लिए आपको कुछ खास नियमों का पालन करना होगा।

नॉर्दर्न लाइट्स- नॉर्दर्न लाइट्स की रंगबिरंगी रोशनी में सोना एक ऐसा जबरदस्त अनुभव है जिसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। नॉर्दर्न लाइट्स देखने के लिए लोग दूर-दूर से नॉर्वे, स्वीडन और फिनलैंड जैसे देशों में आते हैं। नॉर्दर्न लाइट्स मौसम की स्थिति, स्थान और साल के समय पर निर्भर करती है। अगर आपको इस दुर्लभ दृश्य का आनंद लेना है तो  मौसम का पूर्वानुमान जानकर जाएं।

सहारा में सैंड सर्फिंग- सहारा रेगिस्तान के टीले पर दुनिया भर से लोग एजवेंचरस एक्टीविटी करने के लिए आते हैं। यहां सर्फिंग और सैंडबोर्डिंग करना अपने आप में अनोखा है। सर्फिंग के दौरान आप यहां के जंगली इलाकों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां सर्फिंग और सैंडबोर्डिंग का आनंद हर उम्र के लोग उठा सकते हैं।

द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना में ले ट्रैकिंग का मजा- द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना दुनिया के सात अजूबों में से एक है। हर साल यहां करोड़ों पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। ट्रैकिंग करने में यहां की हर दीवार का अपना अलग अनुभव है। ट्रैकिंग के दौरान यहां आपको कई ऐसी जगह मिल जाएंगी जहां आमतौर पर लोग नहीं जा पाते हैं। यहां आकर तस्वीरें लेना आपके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Parenting Tip: बच्चों के स्कूल जाने में अब नहीं होगी देरी, बस अपना ले ये टिप्स

हर माँ-बाप के लिए सुबह का समय सबसे चुनौतीपूर्ण...

Valentine Special:वैलेंटाइन डे पर इस तरह से खुद को करें खुश

फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। इस...

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...