हफ्तों में पाएं छरहरी काया, मिलेंगी तारीफें

Date:

आपने वजन घटाने के लिए अब तक न जाने कौन-2 से तरीके अपनाएं होगें। कई तरह की डाइट, ईटिंग पैटर्न फॉलो किए होगें फिर भी आपको वो रिजल्ट नहीं मिले होंगे जो आपको चाहिए। आपको बता दें कि केवल गलत खानपान ही नहीं, बल्कि कुछ ऐसी बुनियादी चीजें भी हैं, जो हमारा वजन तेजी से बढ़ाती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन रात का खाना हमारा वजन बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है।

दरअसल, रात में सोने से कुछ देर पहले खाना खाते हैं और यही खाना वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। जानकारों के मुताबिक, सोने से तुरंत पहले खाना या पीना एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ा सकता है। इससे हृ्दय रोग और डायबिटीज के साथ आपका वजन भी बहुत जल्दी बढ़ता है। लेकिन अगर आप वाकई अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो रात में सोने से दो घंटे पहले खाना जरूर खाएं। साथ ही कुछ खास ड्रिंक्स को पिएं, जो सोते समय वजन घटाने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहां हम कुछ ऐसे बेड टाइम वेट लॉस ड्रिंक्स बता रहे हैं, जिसका सेवन आपकी काया बदल सकता है।

कैमोमाइल टी-

कैमोमाइल टी वजन घटाने के लिए बेस्ट ड्रिंक है। यह ड्रिंक अच्छी नींद लाने के लिए प्रसिद्ध है। इसका एक मग आपके शरीर में ग्लाइसीन लेवल, जो एक तरह का न्यूरोट्रांसमीटर है, नसों को आराम देने के साथ आपको नींद का एहसास भी कराता है। कई अध्ययनों में यह सुझाव दिया गया है कि कैमोमाइल टी शुगर लेवल को नियंत्रित कर वजन घटाने में मदद करती है।

दालचीनी की चाय-

यदि आप कम समय में वजन घटाना चाहते हैं, तो दालचीनी चाय का सेवन आरंभ कर दें। वेट कंट्रोल करने के लिए दालचीनी की चाय सबसे अच्छा ऑप्सन है। इसमें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के गुण पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक इसे डिटॉक्स ड्रिंक बनाते हैं। यह फैट को जलाने में काफी असरदार साबित होती है।

हल्दी का दूध

हल्दी के गुणों से हम सभी वाकिफ हैं। हल्दी न केवल खाने को रंग और स्वाद देती है, बल्कि यह कई औषधीय गुणों के लिए भी जानी जाती है। सर्दी, खांसी, जुकाम या चोट को चुटकी में सही करने के अलावा यह वजन कम करने के लिए भी कारगार साबित होती है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। विशेषज्ञों की मानें तो, रात को सोने से पहले रोजाना हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। कुछ ही दिन में आप कम वजन महसूस करेंगे।

मेथी की चाय

अगर आपको दालचीनी की चाय पसंद नहीं है, तो मेथी की चाय अच्छा विकल्प है। अच्छी नींद के लिए मेथी की चाय जरूर पीएं। रात में अगर आपने भरपेट खाना खा लिया है, तो पाचन में सुधार के लिए यह कारगार मानी जाती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच मेथी एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे छानकर पानी अलग कर दें और इस पानी को गुनगुना कर रात में सोने से पहले पीएं। नियमित रूप से इसके सेवन से आप बहुत जल्दी वजन कंट्रोल कर पाएंगे।

ग्रीक योगर्ट प्रोटीन शेक-

रात में सोने से पहले ग्रीक योगर्ट प्रोटीन शेक लेना बेहतर विकल्प है। इसमें मौजूद प्रोटीन से मांसपेशियों की मरम्मत होती है। बता दें, कि जितनी ज्यादा मांसपेशियां होंगी, आपके शरीर से उतनी ज्यादा कैलोरी बर्न होगी। ऐसे में आपका वजन तेजी से घटेगा। इसे घर में बनाना बेहद आसान है। एक जार में 1 चम्मच बादाम वाला बटर, केला, 1 चम्मच इंस्टेंट कॉफी, एक टी-चम्मच चॉकलेट फ्लेवर्ड बादाम दूध, 1 चम्मच फ्लेवर्ड प्रोटीन पाउडर और 5-7 आइस क्यूब्स डालें। ठीक से मिलाएं और 30-45 सेकंड के लिए ब्लेंड करें। ग्रीक योगर्ट प्रोटीन शेक तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top Female Bike Rider in India:बाइक राइडिंग में लड़को को मात देती है ये महिलाएं

बाइक राइडिंग की बात करते ही हमारे जहन में...

Holi 2025:इस बार गुझिया के साथ होली पर बनाये ये डिश मेहमान हो जायेंगे खुश

होली, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध और रंग-बिरंगा...

Manorma Shukla:खुद का पिंडदान कर नागा साधु बनी मनोरमा शुक्ला,राज राजेश्ववरी की मिली उपाधि

मध्यप्रदेश के उज्जैन में रहने वाली मनोरमा शुक्ला अब...

Esha Gupta:आश्रम 3 फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने लगाई आस्था की डुबकी, फोटोज वायरल

बी-टाउन एक्ट्रेस ईशा गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में है।...