टीवी की पसंदीदा बहूओं में शुमार हिना खान अकसर चर्चाओं में रहती है। हिना इन दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज को लेकर सुर्खियों में है। वो अपने चाहने वालों को अपनी सेहत के बारे में जानकारी देती नजर आती है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान रमजान के खास मौके पर उमरा करने गई हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उमराह पहुंची हिना खान
एक्ट्रेस हिना खान रमजान के पाक माह में उमहार पहुंची हैं। जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हिना खान को भारी भीड़ के बीच प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में हिना खामोश होकर किनारे बैठकर प्रार्थना कर रही हैं।

वहीं एक दूसरी फोटो में वह अपने बाल को हथेली पर रखकर दिखा रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “बस इतने ही हैं अभी।” बाकी तस्वीरों में भी वह मक्का में सुकून के साथ कुछ पल बिताती हुई नजर आईं।
बता दें कि इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने कैप्शन में लिखा, “अलहमदुल्लिलाह। उमराह 2025। मुझे इनवाइट करने के लिए आपका शुक्रिया अल्लाह। बहुत खुश हूं और मेरे पास कोई शब्द नहीं है। अल्लाह मुझे मुकम्मल शिफा अता फरमाए आमीन।

कीमोथेरेपी का नाखून पर पड़ा असर
वहीं हिना खान ने कुछ समय पहले अपने कीमोथेरेपी के चलते नाखून पर पड़े असर के बारे में बात की थी। दरअसल, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस से कामेंट कर पूछा था कि क्या उन्होंने नेल आर्ट करवाया है जिस पर एक्ट्रेस ने एक स्टोरी शेयर कर बताया था कि कीमोथेरेपी के चलते उनके नाखून ड्राई हो गए हैं और कभी-कभी यह उखड़ भी जाते हैं। हिना ने अपने नाखूनों की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, आप में से कई लोगों ने मुझसे मेरे नाखूनों के बारे में पूछा, इनमें से कुछ मेरी बिल्डिंग के भी हैं। मैंने नेल पॉलिश नहीं लगाई है। मैं नेल पेंट के साथ नमाज कैसे पढ़ सकती हूं, थोड़ा दिमाग लगाओ मेरे प्यारे साथियों। नाखूनों का रंग जाना कीमोथैरेपी के साइड इफेक्ट्स में से एक है। मेरे नाखून नाजुक और सूखे हो चुके हैं। कभी-कभी ये सतह से उखड़ भी जाते हैं, लेकिन लेकिन लेकिन आप जानते हैं कि अच्छी बात क्या है, ये सब टेंपरेरी है। और याद रखना हम सब हील कर रहे हैं।
