भारत के अलावा इन देशों में धूमधाम से मनाई जाती है होली

Date:

होली रंग आनंद खुशियां और एकता का त्यौहार है जिसे बसंत ऋतु में मनाया जाता है । होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह त्यौहार कई अन्य देशों में भी उतना ही लोकप्रिय है जितना कि भारत में। ज्ञात रूप से 600 ईशा पूर्व से ही होली मनाया जाता है सिंधु घाटी की सभ्यता के अवशेषों में भी होली और दीपावली उत्सव मनाए जाने के सबूत मिले हैं । तो आइए जानते हैं कि भारत के अलावा अन्य कितने ऐसे देश हैं जहां पर होली का पर्व मनाया जाता है।

नेपाल की होली

भारत की तरह ही नेपाल में भी होली का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है । जैसा कि हम सभी जानते हैं कि नेपाल में 80 फ़ीसदी जनसंख्या हिंदू धर्म के लोगों की है जिसके कारण इस त्यौहार के प्रति भी लोगों के अंदर उत्साह देखने को मिलता है। यहां पर होली को लोला के नाम से भी जानते हैं ।

त्रिनिदाद और टोबैगो की होली

अधिकारिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य कैरेबियन सागर में वेनेजुएला के उत्तर पूर्व में स्थित है । बताया जाता है कि 1845 के आसपास भारत के बिहार और उत्तर प्रदेश से कई लोगों को यहां से ले जाकर वहां पर खेती-बाड़ी करवाई जाने लगी। उनके साथ साथ यहां से खानपान, रहन-सहन, हिंदू संस्कृति और पूजन पद्धति भी इस देश में चली आई जिसके कारण होली का त्यौहार वहां पर धूमधाम से मनाया जाने लगा  लेकिन त्रिनिदाद और टोबैगो में होली के लिए कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है इसके बावजूद भी वहां के लोग होली के त्यौहार को खूब धूमधाम से मनाते हैं। एक जगह इकट्ठा होकर, गाने गाकर नृत्य करते हैं और साथ-साथ एक दूसरे पर रंग लगाते हैं।

गुयाना की होली

गुयाना में होली को फगवा के नाम से भी जाना जाता है और यहां के निवासी होली को अपना प्रमुख और महत्वपूर्ण त्यौहार मानते हैं । गुयाना के लोगों के दिलों में होली के त्यौहार के महत्व इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां पर होली के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित है । लोग रंग और पानी के साथ होली खेलने के लिए इकट्ठे होते हैं और इस विशेष दिन का आनंद उठाते हैं ।

फिजी की होली

फिजी में भारतीय मूल के निवासी होली को लोकगीत, लोक नृत्य और रंगों के त्योहार के रूप में मनाते हैं । होली के दौरान फिजी में गाए जाने वाले लोकगीत को फाग गायन कहा जाता है । और इस गायन का मुख्य उद्देश्य भगवान कृष्ण और राधा जी के प्रेम और संबंध को दिखाया जाना होता है ।

मारीशस की होली

मारीशस में होली का मौसम शिवरात्रि के बाद से ही शुरू होकर फागुन की पूर्णिमा तक चलता है । वहां के हिंदुओं का मानना है कि यह त्यौहार सर्दियों की विदाई और वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत समारोह है । मारीशस में इस त्योहार के अवसर पर लोग होलिका दहन भी करते हैं और साथ ही साथ एक दूसरे पर रंग और पानी के गुब्बारे भी फेंकते हैं ।

फिलीपींस की होली

फिलीपींस की राजधानी मनीला में होली उत्सव मनाने हेतु लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल फेंकते हैं । होली को मनीला में बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है । यहां पर हर साल एक बड़ी होली पार्टी का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे विश्व से लोग आकर अपनी सहभागिता देते हैं और इस रंग उत्सव का आनंद उठाते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मिलिए 101 वर्षीय फ्रांसीसी योग साधक से जिन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया

101 वर्षीय योग प्रशिक्षक चार्लोट चोपिन को भारत का...

इतनी बुरी तरह से छुआ गया कि खुद को संभाल नहीं पाई… फिल्म के सेट पर फूट-फूटकर रो पड़ी ये सुपरस्टार

सुष्मिता सेन हिन्दी सिनेमा की एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं,...

Monsoon Makeups Tips – बरसात की नमी में भी मेकअप रहे परफेक्ट, अपनाएं ये आसान टिप्स

बारिश की पहली बूँदों का इंतजार हर किसी को...

कम कचरा, ज्यादा स्वाद! अपनाएं Zero Waste Kitchen

शून्य-अपशिष्ट रसोई : छोटी आदतें, बड़ा बदलाव आज के समय...