नेपाल एक बहुत ही प्यारा और छोटा सा देश है। इस देश में ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था वहीं यह कई वनस्पतियों और दुर्लभ जीवों की प्रजातियों का गण भी है। इतना ही नहीं, यहां पर कई यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स भी मौजूद हैं।
हालांकि, नेपाल के बारे में जानने के लिए और भी बहुत कुछ है जो आपको हैरान कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं नेपाल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य-
दुनियां की सबसे ऊंची पर्वत चोटियां
नेपाल में कई पर्वत चोटियां मौजूद हैं। वहीं पूरी दुनियां की दस सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में से आठ नेपाल में ही मौजूद हैं। इसमें 8,848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट भी शामिल है।

सबसे गहरी घाटी
नेपाल में 4,375 मीटर गहरी काली गंडकी घाटी मौजूद है। इसे दुनिया की दूसरी सबसे गहरी घाटी कहा जाता है। यह घाटी काली गंडकी नदी द्वारा निर्मित है।
स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता
सभी देशों में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है लेकिन नेपाल एक ऐसा देश है, जहां पर स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नेपाल दक्षिण एशिया के सबसे पुराने देशों में से एक है, इसके बावजूद भी यह देश कभी किसी अन्य देश या साम्राज्य का गुलाम नहीं रहा। ऐसे में जब इस पर किसी ने कब्जा ही नहीं किया तो आजादी तो दूर की बात है। इसलिए, नेपाल में स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है।
महिलाओं को विशेष छूट
नेपाल एक ऐसा देश है, जहां पर महिलाओं को कई छूट मिलती है। जैसे यहां पर एक महिला एक ही वक्त में कई पुरुषों के साथ विवाह का संबंध रख सकती हैं। नेपाल में यह चलन पूरी तरह से मान्य है।
कुंवारी लड़कियों की पूजा का रिवाज
नेपाल में कुंवारी लड़कियों की पूजा की जाती है। वहीं यहां पर एक कुमारी मंदिर भी है, जिसकी बहुत अधिक मान्यता है। दरअसल, इसके पीछे भी एक किस्सा है। एक बार नेपाल में बहुत ही भीषण भूकंप आया था जिससे पूरा नेपाल ही क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन कुमारी देवी के मंदिर के आसपास की जगह को किसी भी तरह की क्षति नहीं हुई। इसके बाद से ही वहां पर नवरात्र के समय कुंवारी लड़कियों का पूजन किया जाने लगा।

समय में है पीछे
नेपाल समय के मामले में दुनिया के अन्य देशों से थोड़ा पीछे है। क्योंकि, नेपाल का वक्त टाइमजोन के हिसाब से नहीं बल्कि माउंट एवरेस्ट के हिसाब से चलता है। जिसकी वजह से यहां का समय यूटीसी अर्थात् विश्व मानक समय से करीबन 45 मिनट पीछे है। ऐसे में अगर आप नेपाल जाते हैं तो आपको वहां पर अपनी घड़ी 45 मिनट पीछे करनी होगी।